Breaking News
Baba Ramdev Niece Engagement Narnaul: नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामीBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतBaba Ramdev Niece Engagement Narnaul: नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामीBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौत

Guhla Cheeka News: गुहला चीका में नार्कोटिक ब्यूरो की बड़ी स्ट्राइक, 300 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर भगवान दास गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Guhla Cheeka News: गुहला चीका में नार्कोटिक ब्यूरो की बड़ी स्ट्राइक, 300 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर भगवान दास गिरफ्तार

गुहला चीका में नार्कोटिक ब्यूरो ने 300 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर भगवान दास गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Guhla Cheeka News: नशे की तस्करी के लिए कुख्यात चीका थाना क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में स्टेट नार्कोटिक ब्यूरो (एसएनबी) की टीम ने एक बार फिर स्ट्राइक की है। यमुनानगर से पहुंची एसएनबी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में घेराबंदी कर एक कथित नशा तस्कर को 300 ग्राम चिट्टे की बड़ी खेप के साथ काबू किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ली गई तलाशी

विज्ञापन

एसएनबी के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महरूफ अली ने बताया कि टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि कल्लर माजरा का रहने वाला एक व्यक्ति इलाके में नशे की भारी खेप की सप्लाय करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और नियमों के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करवाकर बताए गए ठिकाने पर दबिश दी गई। मौके पर संदिग्ध को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से 300 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी भगवान दास पर कसा शिकंजा

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव कल्लर माजरा निवासी भगवान दास के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में नशा तस्करी के काले कारोबार में संलिप्त बताया जा रहा है। एसएनबी की टीम ने बरामद नशीले पदार्थ को सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे के सौदागरों पर जारी रहेगा प्रहार: महरूफ अली

कार्रवाई के बाद इंस्पेक्टर महरूफ अली ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस पूरी रेड के दौरान इंस्पेक्टर महरूफ अली के साथ सब-इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, एस.आई. मतलब हुसैन, एस.आई. रेशम, ए.एस.आई. गुरमेल सिंह, ए.एस.आई. फूल सिंह, ई.एच.सी. अशोक कुमार, ई.एच.सी. सुमित और ई.एच.सी. कुलदीप की मुख्य भूमिका रही।

यह भी पढ़ें– पंचकूला-अंबाला समेत 3 जिलों में आज बरसेंगे बादल, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।