Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

निजी स्कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म की कीमतों पर नियंत्रण के लिए दिशानिर्देश जारी हों: इकरा चौधरी

JJagmarg Desk
निजी स्कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म की कीमतों पर नियंत्रण के लिए दिशानिर्देश जारी हों: इकरा चौधरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि निजी स्कूलों में किताबों और यूनिफॉर्म की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएं।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाया। उत्तर प्रदेश के कैराना से लोकसभा सदस्य ने यह मांग भी की कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन

इकरा ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड के कई स्कूल अभिभावकों पर बोझ डाल रहे हैं। स्कूल प्रबंधन किसी एक किताब विक्रेता को तय कर देते हैं जहां से ही अभिभावकों को किताबें और यूनिफॉर्म खरीदनी पड़ती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार से मेरा आग्रह है कि निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकों पर रोक लगाई जाए, किसी एक विक्रेता से खरीद को अनिवार्य बनाने पर रोक लगे, यूनिफॉर्म और किताबों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया जाए और अभिभावकों की शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा दी जाए।

इकरा ने कहा कि शिकायतों पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सपा सांसद आनंद भदौरिया ने शाहजहांपुर में स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और रोशन सिंह की मूर्तियों को कथित तौर पर तोड़े जाने का विषय उठाया और कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।