Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने हमें चारों खाने चित किया: विटोरी

VVinita Kohli
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने हमें चारों खाने चित किया: विटोरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अहमदाबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में गुजरात टाइटंस की मजबूत टीम ने अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से उनकी टीम को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साई सुदर्शन (61) और वाशिंगटन सुंदर (50) के अर्धशतकों की बदौलत गुजरात ने पांच विकेट पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 86 रन पर आउट हो गई। गुजरात की तरफ से कैगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

विटोरी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन वास्तव में शानदार रहा। उन्होंने गेंदबाजी में हम पर दबाव बनाया। उनके बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हम जानते थे कि हमें उनकी मजबूत गेंदबाजी का सामना करना है। पांच तेज गेंदबाजों के साथ राशिद (खान) का सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली जैसी हम चाहते थे और उन्होंने इसका फायदा उठाया। उनकी गेंदबाजी शानदार थी।’’

विटोरी ने कहा, ‘‘गुजरात की टीम मजबूत है और उनके खेलने की एक अलग शैली है जिसे वे जरूरत पड़ने पर अपना सकते हैं। हमारे लिए मुख्य चुनौती उनके गेंदबाजों का सामना करना था और उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।’’ गुजरात के बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर ने पावरप्ले में रबाडा और सिराज के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। किशोर ने कहा, ‘‘सिराज और रबाडा अपनी लेंथ पर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और टेस्ट मैच के काबिल गेंदबाजों का टीम में होने से यही फायदा मिलता है।’’

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।