Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Guru Ravidas Drone Show Nakodar : नकोदर में 500 ड्रोनों ने दिखाई गुरु रविदास जी की महिमा

Guru Ravidas Drone Show Nakodar : नकोदर में 500 ड्रोनों ने दिखाई गुरु रविदास जी की महिमा

नकोदर में 500 ड्रोनों ने दिखाई गुरु रविदास जी की महिमा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Guru Ravidas Drone Show Nakodar : श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार के राज्य स्तरीय समारोहों की कड़ी में सोमवार शाम नकोदर (Guru Ravidas Drone Show Nakodar) का आसमान अध्यात्म और आधुनिक तकनीक की अनूठी चमक से जगमगा उठा। नई अनाज मंडी में पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा आयोजित किए गए विशेष ड्रोन शो ने वहां मौजूद हजारों की संख्या में पहुंची संगत को भाव-विभोर कर दिया।

500 ड्रोनों के जरिए उभरीं गुरु जी की शिक्षाएं

कार्यक्रम की शुरुआत में भाई जसबीर सिंह जालंधर वाले के रागी जत्थे ने रसमय शब्द कीर्तन से पूरी अनाज मंडी को गुरुवाणी के रंग में रंग दिया। इसके बाद जैसे ही 500 ड्रोनों ने एक साथ उड़ान भरी, पूरा आसमान रोशनी से नहा उठा। अत्याधुनिक तकनीक, कथा-वाचन और लाइट-साउंड के अद्भुत तालमेल से ड्रोनों (Guru Ravidas Drone Show Nakodar) ने हवा में गुरु रविदास जी के चित्र, उनकी बाणी और सामाजिक समानता, भाईचारे व मानवता के अमर संदेशों की आकृतियां बनाईं।

विज्ञापन

नई पीढ़ी को समृद्ध विरासत से जोड़ने की पहल: विधायक इंद्रजीत कौर

समारोह में पहुंचीं हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान और डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का स्थानीय प्रशासन ने स्वागत किया। संगत को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार गुरु जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े पैमाने पर मना रही है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सामाजिक व आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने के लिए यह आधुनिक प्रयोग किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में कीर्तन दरबार, शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार, डॉक्यूमेंट्री वैन और मैराथन के जरिए गुरु जी की बाणी को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में डेरा सचखंड बल्लां के पास 10 एकड़ से अधिक जमीन पर ‘श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र’ की आधारशिला भी हाल ही में रखी गई है। नकोदर में जिले का यह पहला शो (Guru Ravidas Drone Show Nakodar) था, जिसके बाद जिले के अन्य हिस्सों में भी इसका आयोजन होगा।

आने वाले दिनों में इन शहरों में होंगे शो

कार्यक्रम के शेड्यूल के मुताबिक 8 सितंबर को लायलपुर खालसा कॉलेज (जालंधर), 9 सितंबर को शाहकोट, 10 सितंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रंधावा मसंद) और 11 सितंबर को नई दाना मंडी (फिरोजपुर) में भी यह ड्रोन शो (Guru Ravidas Drone Show Nakodar)  दिखाया जाएगा।

इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली, नगर कौंसिल प्रधान प्रदीप सिंह, एसडीएम नकोदर सिमरनजीत सिंह, डीएसपी सरवण सिंह बल्ल, मार्केट कमेटियों के चेयरमैन व बीडीपीओ समेत भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और संगत उपस्थित रही।

Punjab Weather Update : पंजाब में सुस्त पड़ा मानसून, चढ़ने लगा पारा ; अगले 4 दिन शुष्क रहेगा मौसम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।