Breaking News
Gen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Gurugram Fire: एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Gurugram Fire: एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Fire: रविवार की सुबह दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राजीव चौक के पास नगर निगम के एक सफाई ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी आगोश में ले लिया और धुएं का गुबार आसमान में उठने लगा। हालांकि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, क्योंकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सही समय पर ट्रक से छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुग्राम नगर निगम का यह ट्रक रोज की तरह राजीव चौक फ्लाईओवर और आसपास के एक्सप्रेसवे क्षेत्र में कचरा उठाने और सफाई के काम में लगा हुआ था। जैसे ही वाहन राजीव चौक फ्लाईओवर के निचले हिस्से के पास पहुंचा, उसके इंजन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया।

विज्ञापन

लपटों में घिरा ट्रक, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

चालक के ट्रक से बाहर निकलते ही धुएं के साथ ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठने लगीं। गाड़ी में प्लास्टिक और सूखा कचरा भरा होने के कारण आग ने बेहद विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन और इंजन जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। वाहन लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, हाईवे पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इंजन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। नगर निगम की इन गाड़ियों में हाइड्रोलिक सिस्टम और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे होते हैं, जिनमें संभवतः स्पार्किंग की वजह से आग भड़की। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वाहन की तकनीकी जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को दोहराने से रोका जा सके।

रविवार का दिन होने के बावजूद इस व्यस्त हाईवे पर हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया। कौतूहलवश रुकने वाले राहगीरों और वीडियो बनाने वालों की वजह से सर्विस रोड पर करीब एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को रास्ते से हटवाया, तब जाकर लगभग एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।