Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram News: गुरुग्राम में कर्नल की कोठी में डकैती: ग्रिल काटकर घुसे 4 नकाबपोश

AAmandeep Singh
Gurugram News: गुरुग्राम में कर्नल की कोठी में डकैती: ग्रिल काटकर घुसे 4 नकाबपोश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। गुरुग्राम के हाई-प्रोफाइल और पॉश इलाकों में सुरक्षा के दावों की पोल खोलती एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेक्टर-23 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल सीएल जैन की कोठी को निशाना बनाते हुए चार शातिर बदमाशों ने कड़े पहरे के बीच डकैती की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लुटेरे पेशेवर कटर और घातक हथियारों से लैस होकर आए थे और उन्होंने करीब आधे घंटे तक घर के भीतर आतंक मचाया। घटना के बाद से ही स्थानीय निवासियों में भारी दहशत है और पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर सबूत जुटाने में लगे हैं।

कटर से काटी खिड़की, सीसीटीवी को मोड़ा; बेहद शातिराना था डकैतों का स्टाइल

विज्ञापन

कर्नल के बेटे विकास जैन द्वारा पालम विहार थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, यह कोई साधारण चोरी नहीं बल्कि बेहद सुनियोजित डकैती थी। रात करीब 2:09 बजे कोठी के पिछले हिस्से में हलचल शुरू हुई। बदमाशों ने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को हाथ से घुमाकर दीवार की तरफ कर दिया ताकि उनकी तस्वीरें रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद लोहे काटने वाले कटर की मदद से ग्राउंड फ्लोर की खिड़की की मजबूत लोहे की ग्रिल को बेहद खामोशी से काटा गया। ग्रिल को मोड़कर चारों नकाबपोश एक-एक कर कोठी के अंदर दाखिल हो गए।

मां-बेटी के जिस्म से उतरवाए हीरे, ड्रेसिंग टेबल का पाउट भी खंगाला

मकान के भीतर घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले उस हिस्से को खंगाला और सीधे उस बेडरूम में जा पहुंचे जहां विकास जैन की पत्नी और बेटी गहरी नींद में सो रहे थे। आहट पाकर जब दोनों की आंख खुली, तो उनके सामने कटर, बड़े पेचकस और पाइप रेंच लिए नकाबपोश खड़े थे। शोर मचाने पर गला रेतने की धमकी देकर बदमाशों ने विकास की पत्नी से जबरन उनके पहने हुए हीरे के झुमके, अंगूठी, नोज पिन और सोने की चूड़ियां उतरवा लीं। इसके बाद ड्रेसिंग टेबल के पाउट में छिपाकर रखी गईं 5 हीरे की अंगूठियां, 4 सेट इयररिंग्स, सोने का मंगलसूत्र और 3 सोने की चेन एक बैग में भर लीं।

बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग कर्नल को दबोचा, सैन्य मेडल भी ले उड़े लुटेरे

इसी बीच बगल के कमरे में सो रहे कर्नल सीएल जैन को घर में अजीब आवाजें सुनाई दीं। वे जैसे ही स्थिति भांपने के लिए कमरे से बाहर गैलरी में आए, घात लगाए बैठे लुटेरों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने विकास जैन के वॉलेट से 5,000 रुपये और घर में रखे एक महिला पर्स से करीब 4,000 रुपये और जरूरी दस्तावेज निकाल लिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि जाते-जाते बदमाशों ने देश की सेवा के बदले कर्नल को मिले कुछ मेडल और गोल्ड-प्लेटेड सजावटी सामान पर भी हाथ साफ कर दिया।

रात करीब 3:15 बजे चारों लुटेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए। तुरंत पुलिस को फोन न किया जा सके, इसके लिए वे परिवार के तीनों मोबाइल भी ले गए थे, जिन्हें जाते-जाते उन्होंने पिछली बालकनी में फेंक दिया। बदमाशों के निकलने के बाद पीड़ित परिवार ने किसी तरह खुद को आजाद किया और रात 3:25 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (112) को सूचना दी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और डकैती की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।