Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

देहरादून में छात्रा के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार

VVinita Kohli
देहरादून में छात्रा के मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने वाला जिम ट्रेनर गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

देहरादून: देहरादून में एक छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा द्वारा पुलिस में दी गयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने क्लेमेंटाउन क्षेत्र से जिम ट्रेनर नदीम अंसारी (31) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह पिछले 10-15 दिनों से क्लेमेंटाउन स्थित ‘फिट एंड फाइन’ जिम में कसरत करने जा रही थी जहां ट्रेनर द्वारा उसके मोबाइल फोन पर कथित रूप से गंदे-गंदे संदेश भेजे जा रहे थे। शिकायत के अनुसार, छात्रा जब अपने भाइयों के साथ जिम ट्रेनर को समझाने गई तो उसने कथित रूप से उसके तथा उसके भाइयों के साथ भी अभद्रता की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रेनर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75/79 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उसने बताया कि मामले की जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नदीम को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

देहरादून की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।