Breaking News
Amit Shah ने झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब, Arvind Kejriwal ने किया पलटवारHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बेAmit Shah ने झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब, Arvind Kejriwal ने किया पलटवारHaryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगेBollywood News: रामायण का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के लुक ने मचाया तहलकायस बैंक मामले में RBI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मूक दर्शक बना रहा’, निवेशकों को राहतBathinda Goods Train Derail : बठिंडा के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 3 डिब्बे

Bhiwani Wrestler Suicide: भिवानी में कुश्ती की तैयारी कर रहे युवा पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में मातम

AAmandeep Singh
शेयर करें
Bhiwani Wrestler Suicide: भिवानी में कुश्ती की तैयारी कर रहे युवा पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में मातम

भिवानी में कुश्ती की तैयारी कर रहे युवा पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में मातम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhiwani Wrestler Suicide: हरियाणा के हांसी क्षेत्र से खेल जगत को झकझोर देने वाली एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हांसी के गांव बास खुर्द में 18 वर्षीय युवा रेसलर धीरेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धीरेंद्र भिवानी के महावीर स्टेडियम में रहकर कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहा था और अपने खेल में भविष्य संवारने में जुटा था। वीरवार सुबह जब उसके चाचा ने उसे पशुओं के बाड़े में फंदे पर लटका देखा, तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

भिवानी से लौटा था गांव, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, धीरेंद्र दो दिन पहले ही घर से करीब 48 हजार रुपये लेकर भिवानी गया था। वह बुधवार शाम को अपने गांव बास खुर्द लौटा और रात को खाना खाने के बाद सोने के लिए पशुओं के बाड़े में चला गया। वीरवार सुबह करीब पांच बजे जब उसके चाचा वहां पहुंचे, तो उन्होंने उसका शव फंदे पर लटका पाया।

मृतक के चचेरे भाई संजय ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें भिवानी के प्रेमनगर के दो सगे भाइयों और एक अन्य व्यक्ति का जिक्र है। हालांकि, परिवार के लोगों को इन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि धीरेंद्र से इनका क्या संबंध था।

पिता के साये के बाद पटरी से उतरी थी जिंदगी, करीबी दोस्त की मौत से भी था परेशान

धीरेंद्र के कुश्ती के सफर में कई उतार-चढ़ाव आए थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले सात-आठ साल से कुश्ती की कड़ी मेहनत कर रहा था। पिता के जीवित रहते हुए उसने जूनियर नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक भी हासिल किए थे। इसके बाद उसका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई के हॉस्टल के लिए भी हो गया था।

लेकिन, पिता के अचानक निधन के बाद उसकी ट्रेनिंग प्रभावित हुई और वह ट्रायल में बाहर हो गया। इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और भिवानी में किराए का कमरा लेकर दोबारा तैयारी शुरू कर दी थी। इसके अलावा, उसके अंतिम संस्कार में पहुंचे दोस्तों ने बताया कि हाल ही में उसके एक बेहद करीबी दोस्त की दिल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिससे धीरेंद्र मानसिक रूप से काफी टूट चुका था।

पुलिस खंगाल रही हर एक कड़ी, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हांसी के सामान्य अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई। बास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि शुरुआती तौर पर आत्महत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस सुसाइड नोट में मिले नामों, घर से ले जाए गए 48 हजार रुपये के लेन-देन और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।