Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hansi Murder Case: हांसी में रिश्तों का कत्ल: मकान बेचने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटकर मार डाला

AAmandeep Singh
हांसी में रिश्तों का कत्ल: मकान बेचने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडों से पीटकर मार डाला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार।  हिसार जिले के हांसी स्थित मसूदपुर गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के आंगन में चारपाई पर शमशेर सिंह (57) का लहूलुहान शव मिला। रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर छोटे भाई सूरजमल ने संपत्ति के लालच में अपने ही मंझले भाई की जीवनलीला समाप्त कर दी। वारदात सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब शमशेर अपनी चारपाई पर सो रहा था। सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र सांगवान और सदर थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

जमीन के बाद अब मकान पर थी नजर

विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, शमशेर सिंह तीन भाइयों में मंझला था और अविवाहित था। बड़े भाई राजेंद्र की मौत पहले ही हो चुकी है। शमशेर ने अपनी हिस्से की खेती की जमीन भी छोटे भाई सूरजमल के नाम कर दी थी, जिसे सूरजमल ने कुछ समय पहले बेच दिया था। अब सूरजमल की नजर उस मकान पर थी जिसमें वे रह रहे थे। वह इस पुश्तैनी मकान को भी बेचने की फिराक में था, लेकिन शमशेर सिंह और खुद सूरजमल की पत्नी इसका कड़ा विरोध कर रहे थे। शमशेर का तर्क था कि अगर सिर से छत भी बिक गई, तो बच्चे कहाँ जाएंगे।

सोते हुए भाई पर ‘अपनों’ का प्रहार

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद ने सोमवार सुबह खूनी रूप ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सूरजमल ने गुस्से में आकर सोते हुए शमशेर पर भारी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक डंडा मिला है जिस पर खून के निशान हैं। सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूरजमल मौके से फरार हो गया।

सीआईए की टीमें कर रही हैं छापेमारी

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए सीआईए (CIA) की विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। गांव में इस घटना के बाद से ही भारी तनाव और शोक का माहौल है, जिसके मद्देनजर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।