Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hansi New District Update: हांसी अब कागजों में भी बना जिला: ऑनलाइन सिस्टम से हटने लगा 'हिसार' का नाम

AAmandeep Singh
हांसी अब कागजों में भी बना जिला: ऑनलाइन सिस्टम से हटने लगा 'हिसार' का नाम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। हरियाणा के 23वें जिले के रूप में अपनी पहचान बना चुके हांसी के लोगों के लिए एक बड़ी प्रशासनिक बाधा दूर हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा और आधिकारिक अधिसूचना के बाद भी अब तक डिजिटल रिकॉर्ड में हांसी के लोग ‘हिसार’ जिले के निवासी ही कहला रहे थे। लेकिन अब खबर है कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) ने फैमिली आईडी (Family ID) पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब पोर्टल पर जिले के विकल्प में ‘हांसी’ का नाम दिखाई देने लगा है, जिससे स्थानीय निवासियों को अपने पते और पहचान से जुड़े दस्तावेजों में सुधार करने का रास्ता साफ हो गया है।

110 गांवों का बदलेगा पता, नारनौद उपमंडल भी शामिल

विज्ञापन

बता दें कि नए जिले के गठन के बाद इसमें हांसी और नारनौद उपमंडल के कुल 110 गांवों को शामिल किया गया है। लंबे समय से इन गांवों के ग्रामीण इस बात को लेकर परेशान थे कि जब वे ऑनलाइन अपना कोई प्रमाण पत्र बनवाने जाते थे, तो वहां जिले का विकल्प केवल हिसार ही आता था। प्रशासन के अनुसार, फैमिली आईडी के सर्वर पर डेटा को धीरे-धीरे माइग्रेट किया जा रहा है। जैसे ही यह अपडेशन पूरा होगा, वैसे ही राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और पेंशन जैसे महत्वपूर्ण डेटा में भी खुद-ब-खुद जिला हांसी दर्ज हो जाएगा।

दस्तावेज बनवाने की सिरदर्दी होगी खत्म

स्थानीय प्रशासन के पास पिछले कई महीनों से यह शिकायत आ रही थी कि नए जिले की घोषणा तो हो गई, लेकिन तहसील और सरल केंद्रों पर सॉफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण पुराने जिले के नाम से ही फाइलें प्रोसेस हो रही थीं। इससे कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में ‘टेक्निकल एरर’ आ जाता था। अब फैमिली आईडी पोर्टल पर बदलाव होने के बाद जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) सीधे नए जिले के नाम से जारी हो सकेंगे। इससे लोगों को बार-बार हिसार के चक्कर काटने या हलफनामा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सरकारी योजनाओं का मिलेगा सीधा फायदा

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड अपडेट होने का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो नई सरकारी स्कीमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। जब डेटा बेस में जिला हांसी दर्ज होगा, तो स्थानीय ब्लॉक और तहसील स्तर पर आवेदनों का सत्यापन (Verification) भी तेजी से हो सकेगा। प्रशासन की कोशिश है कि अगले कुछ दिनों में सभी संबंधित विभागों के पोर्टल्स को सिंक कर दिया जाए ताकि हांसी क्षेत्र के नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।