Breaking News
Garba Dress Return viral: डांडिया खत्म, ड्रेस रिटर्न का खेल शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डिलीवरी एजेंटों का वीडियोPalwal News: पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारKaithal News: कैथल के बाबा लदाना डेरे में सजने लगा 3 दिवसीय ऐतिहासिक मेला, नए महंत की देखरेख में होगी तैयारीGurugram News: गुरुग्राम में टीचर की हत्या पर उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने जाम किया सोहना-गुरुग्राम हाईवेEvening Snacks Ideas: शाम की चाय के साथ बनाएं शेफ संजीव कपूर की क्रिस्पी पनीर फिंगर्स, नोट करें आसान रेसिपीGarba Dress Return viral: डांडिया खत्म, ड्रेस रिटर्न का खेल शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डिलीवरी एजेंटों का वीडियोPalwal News: पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारKaithal News: कैथल के बाबा लदाना डेरे में सजने लगा 3 दिवसीय ऐतिहासिक मेला, नए महंत की देखरेख में होगी तैयारीGurugram News: गुरुग्राम में टीचर की हत्या पर उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने जाम किया सोहना-गुरुग्राम हाईवेEvening Snacks Ideas: शाम की चाय के साथ बनाएं शेफ संजीव कपूर की क्रिस्पी पनीर फिंगर्स, नोट करें आसान रेसिपी

Hansi News: हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मी

AAmandeep Singh
शेयर करें
Hansi News: हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मी

हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Hansi News: हांसी के मुख्य बाजारों में शुमार लाल सड़क पर शनिवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक किराना दुकान के ऊपर बने सामान के स्टोर से अचानक काला धुआं उठने लगा। (fire in grocery store Hansi) करीब 30 वर्षों से यहां दुकान चला रहे दुकानदार सतीश ग्रोवर उस समय अपने घर पर मौजूद थे। आसपास के दुकानदारों ने जब स्टोर की खिड़कियों से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत फोन पर उन्हें इस अनहोनी की सूचना दी।

खबर मिलते ही सतीश ग्रोवर बदहवास हालत में अपनी दुकान दौड़े चले आए। उन्होंने स्टोर का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन भीतर से आ रही आग की भीषण तपिश और लपटों ने उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन

दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मी, ऐसे पाया काबू

हालात की नजाकत को भांपते हुए दुकानदार ने नीचे दुकान के रोशनदान के जरिए सबमर्सिबल पंप का पाइप डालकर खुद ही पानी फेंकना शुरू कर दिया और दमकल विभाग को सूचना दी। (Hansi fire brigade department) सुबह करीब नौ बजे डायल 112 के जरिए मिली सूचना पर फायरकर्मी जसवीर सिंह, (Dial 112 Haryana) सुरेंद्र खटक और सुनील कुमार फौरन मौके पर पहुंचे।

लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि ऊपरी स्टोर में जाने के लिए कोई सीधा रास्ता या दरवाजा नहीं था। बिना एक पल गंवाए दमकल कर्मियों ने दीवार तोड़ने का फैसला किया। हथौड़ों और अन्य औजारों से दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया गया और फिर पानी की बौछारें छोड़कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

संकरी सड़कें और छोटी गाड़ी न होने से हुई परेशानी

इस पूरी घटना के दौरान एक बार फिर शहर के प्रशासनिक इंतजामों की पोल खुल गई। फायरकर्मी जसवीर सिंह ने बताया कि लाल सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण उनकी गाड़ी को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। (Hansi fire brigade department) इसके अलावा, पिछले दो सालों से दमकल विभाग के बेड़े में छोटी फायर गाड़ी न होने की समस्या एक बार फिर सामने आई।

तंग गलियों और घनी बाजारों वाले इलाकों में बड़ी गाड़ी के जाने लायक जगह न होने के कारण राहत कार्यों में देरी होना आम बात बन चुकी है। हालांकि गनीमत यह रही कि दुकानदार का मुख्य बिजली स्विच बंद था और समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई बड़ा जन नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें–Hisar Encounter: हिसार में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।