Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हनुमान जन्मोत्सव : उत्तम नगर, जहांगीरपुरी में शोभायात्रा, दिल्ली पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर

VVinita Kohli
हनुमान जन्मोत्सव : उत्तम नगर, जहांगीरपुरी में शोभायात्रा, दिल्ली पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को उत्तम नगर और जहांगीरपुरी में कई हिंदू संगठनों द्वारा शोभा यात्रा निकाले जाने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ‘हाई अलर्ट’ पर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। होली के दौरान जे जे कॉलोनी में एक परिवार और उसके पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े के बाद इलाके के 26 वर्षीय युवक की हत्या की घटना की पृष्ठभूमि में उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

इस घटना के कारण इलाके में तनाव फैल गया था, गुस्साई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी और कुछ को आग लगा दी थी जिसके परिणामस्वरूप एक सप्ताह तक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। यह हिंसा उस समय भड़की थी जब तरुण नाम के व्यक्ति के परिवार की एक लड़की की ओर से फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर जा गिरा था। इस मामले में अब तक दो नाबालिगों समेत 16 लोगों को पकड़ा या गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हनुमान जन्मोत्सव से पहले उत्तर-पश्चिम जिले में ‘फ्लैग मार्च’ किया और मोटरसाइकिल से गश्त भी की।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहार से पहले सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए जहांगीरपुरी में अमन समिति की बैठक भी की गई क्योंकि 2022 में इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा में पथराव और आगजनी की घटनाओं में पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा, ‘‘सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और स्थानीय खुफिया सूचनाओं के जरिए निगरानी बढ़ा दी गई है। अहम स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं और स्थानीय लोगों में भरोसा कायम करने के लिए ‘फ्लैग मार्च’ किए जा रहे हैं।’’ जिले के प्रमुख क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के तहत प्रमुख सड़कों और संवेदनशील इलाकों में अधिकारियों की भारी मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और त्योहार से पहले जनता का विश्वास बढ़ाना था।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।