Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Harbhajan Singh Protest Jalandhar: जालंधर में 'भज्जी' के घर संग्राम: दूसरे दिन भी पुतला फूंका, AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया गद्दारी का आरोप

AAmandeep Singh
जालंधर में 'भज्जी' के घर संग्राम: दूसरे दिन भी पुतला फूंका, AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया गद्दारी का आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर। खेल के मैदान पर कभी ‘दूसरा’ फेंककर बल्लेबाजों को छकाने वाले हरभजन सिंह अब खुद राजनीतिक गुगली का शिकार होते दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों की बगावत और भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच, जालंधर में भज्जी के खिलाफ उनके ही पुराने साथियों का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन जालंधर स्थित उनके निवास स्थान के बाहर ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया।

पुतला फूंका और लगाए गद्दारी के नारे

विज्ञापन

रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हरभजन सिंह के घर के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पार्टी ने उन्हें मान-सम्मान दिया और राज्यसभा भेजा, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत हितों के लिए मतदाताओं और पार्टी के साथ ‘विश्वासघात’ किया है। देखते ही देखते गुस्सा इतना बढ़ गया कि कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही हरभजन सिंह का पुतला फूंका।

दीवारों पर गुस्सा और सुरक्षा की जद्दोजहद

बता दें कि शनिवार को भी यहां माहौल काफी गरम रहा था। कुछ उपद्रवी तत्वों ने सांसद के घर की दीवारों पर काली स्याही से आपत्तिजनक शब्द लिखकर अपनी भड़ास निकाली थी। इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने तुरंत प्रभाव से हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस पर पलटवार तब हुआ जब केंद्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए भज्जी को अपनी सुरक्षा मुहैया करा दी। अब सांसद के घर के बाहर पंजाब पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों का भी सख्त पहरा है।

“जनता के विश्वास को पहुंची ठेस”

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह केवल एक पार्टी का मामला नहीं है, बल्कि उस जनादेश का अपमान है जो पंजाब के लोगों ने एक वैकल्पिक राजनीति के लिए दिया था। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बागी नेता अपने पदों से इस्तीफा नहीं देते, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल, जालंधर का यह इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।