August 9, 2026

Bike With 500 Horns: फरीदाबाद के कांवड़िया की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न, हरिद्वार पुलिस ने चालान काटकर उतारे

0
Bike With 500 Horns: फरीदाबाद के कांवड़िया की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न, हरिद्वार पुलिस ने चालान काटकर उतारे

फरीदाबाद के कांवड़िया की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न, हरिद्वार पुलिस ने चालान काटकर उतारे

Bike With 500 Horns: हरिद्वार में जारी सावन कांवड़ यात्रा के बीच फरीदाबाद से आए एक युवक की सनक और उसकी अनोखी बाइक चर्चा का केंद्र बन गई है। कनखल थाना पुलिस ने शंकराचार्य चौक के पास गश्त के दौरान एक ऐसी बाइक को पकड़ा, जिसमें नियमों को ताक पर रखकर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 500 प्रेशर हॉर्न लगे हुए थे। जैसे ही यह बाइक सड़क पर उतरी, इसकी कानों को फाड़ देने वाली तेज आवाज और अजीबोगरीब लुक के कारण राहगीरों और अन्य कांवड़ियों का जमावड़ा लग गया, जिससे इलाके में यातायात बाधित होने लगा।

कनखल पुलिस ने गिना हॉर्न का जखीरा, वायरल हुआ वीडियो

कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, यह घटना 7 अगस्त की है जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भारी भीड़ और शोर-शराबे को देखते हुए गाड़ी को रोका। जब पुलिसकर्मियों ने बाइक की बारीकी से जांच शुरू की और उस पर लगे हॉर्न की गिनती की, तो संख्या 500 तक पहुंच गई। पुलिस तुरंत बाइक को जब्त कर कनखल थाने ले आई। इस दौरान थाने ले जाते वक्त किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

5 हजार का चालान और हटाए गए हॉर्न, हरिद्वार में 2.5 करोड़ पहुंचे कांवड़िए

पुलिस प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए बाइक पर किए गए सभी अवैध मॉडिफिकेशन और 500 हॉर्न को मौके पर ही हटवा दिया। यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने फरीदाबाद निवासी अमन की बाइक का 5,000 रुपये का चालान भी काटा। बता दें कि सावन कांवड़ यात्रा 2026 के इस अंतिम पड़ाव तक धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। अब तक 2.5 करोड़ से अधिक कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने-अपने राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, हिसार मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed