Breaking News
Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारNarnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकार

Harjinder Singh Dhami : ककारों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं, एसजीपीसी प्रधान ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Harjinder Singh Dhami : ककारों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं, एसजीपीसी प्रधान ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Harjinder Singh Dhami : ककारों की बेअदबी बर्दाश्त नहीं, एसजीपीसी प्रधान ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Harjinder Singh Dhami : पंजाब में नशे के फैलते जाल और पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने संगरूर पहुंचकर पुलिस प्रताड़ना का शिकार हुए गुरसिख नौजवान मोहनजीत सिंह शेरों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान एडवोकेट धामी ने स्पष्ट किया कि सिख कौम अपने धार्मिक प्रतीकों (ककारों) और केशों की बेअदबी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।

पूरा मामला उस समय का है जब गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मोहनजीत सिंह ने राज्य में लगातार बढ़ रहे नशे और उससे हो रही मौतों को लेकर सवाल पूछ लिया था। आरोप है कि इसके बाद पुलिस प्रशासन ने युवक को हिरासत में लेकर उसके साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके केशों और धार्मिक ककारों की बेअदबी भी की।

विज्ञापन

“सवाल पूछना नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार”

पीड़ित नौजवान से मुलाकात के दौरान एडवोकेट धामी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों, कार्यप्रणाली और सामाजिक बुराइयों पर सवाल उठाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा, “अगर एक गुरसिख युवक ने मुख्यमंत्री से नशे जैसी गंभीर समस्या पर सवाल कर लिया, तो उसे अपराधी की तरह प्रताड़ित करना और उसके धार्मिक ककारों का अपमान करना पुलिस प्रशासन का बेहद निंदनीय कदम है। कानून किसी को भी इस तरह का अत्याचार करने की इजाजत नहीं देता।”

पंजाब में लगातार पैर पसार रहे नशे पर राज्य सरकार को घेरते हुए धामी ने कहा कि एक तरफ तो नशे की वजह से रोजाना पंजाब के गबरू अपनी जान गंवा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जब कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो सरकार उसकी आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग करती है।

SGPC देगी कानूनी और डॉक्टरी मदद

एडवोकेट धामी ने कहा कि जब भी किसी सिख पर जुल्म या धार्मिक प्रतीकों का अपमान होता है, तो सिखों की प्रतिनिधि संस्था होने के नाते एसजीपीसी पीड़ित के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहती है। उन्होंने मोहनजीत सिंह और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि एसजीपीसी इस मामले में हरसंभव कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि पीड़ित युवक चाहे तो उसके बेहतर इलाज के लिए अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में पूरी व्यवस्था की जाएगी और सारा खर्च एसजीपीसी उठाएगी।

Teachers Day पर Mohali में CM Bhagwant Mann ने 50 अध्यापकों को सम्मानित किया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।