Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा: पंचकूला में सेक्टर-6 की एक कोठी में तेंदुआ घुसा, ड्रोन कैमरे में भागते हुए देखा गया, रेस्क्यू टीम पकड़ने में जुटी

VVinita Kohli
हरियाणा: पंचकूला में सेक्टर-6 की एक कोठी में तेंदुआ घुसा, ड्रोन कैमरे में भागते हुए देखा गया, रेस्क्यू टीम पकड़ने में जुटी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले  में आज यानी शनिवार को तेंदुए की मौजूदगी को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय जिले के सेक्टर-6 की कोठी नंबर 252 में तेंदुए के देखे जाने की सूचना मिली। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों ने एहतियातन अपने घरों में रहना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इलाके को घेर लिया गया और लोगों से अपील की गई कि वे बाहर न निकलें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन

तेंदुए की सटीक लोकेशन का पता लगाने के लिए टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद ली। ड्रोन फुटेज में तेंदुआ भागते हुए दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह लगातार अपनी जगह बदल रहा है। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है, ताकि न तो किसी नागरिक को नुकसान पहुंचे और न ही तेंदुए को। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के दाबला गांव में तेंदुए की मौजूदगी सामने आई थी। वहां एक तेंदुआ रात के समय एक घर के भीतर घुस गया था। घर में मौजूद कुत्ते के तेज भौंकने से परिवार के लोग जाग गए और शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इस घटना के बाद से ही वन विभाग इलाके में सतर्कता बरत रहा था।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खासकर सुबह और शाम के समय सावधानी बरतें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को दें। साथ ही वन विभाग द्वारा तेंदुए की निगरानी और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।