Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Breaking: हरियाणा सचिवालय में 8वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने दी जान, हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी

VVinita Kohli
Haryana Breaking: हरियाणा सचिवालय में 8वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने दी जान, हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा से आज एक और कर्मवारी के कार्यस्थल पर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान बलवंत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह विजिटर पास बनवाकर सचिवालय भवन में दाखिल हुआ था। घटना के समय कार्यालय में सामान्य कामकाज चल रहा था, लेकिन अचानक इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला गया।

मृतक की पहचान 

विज्ञापन

मृतक की पहचान पंचकूला निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है। वह बिजली निगम में कार्यरत था और नियमित रूप से सरकारी कामकाज से जुड़ा हुआ था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह किसी आधिकारिक कार्य के सिलसिले में सचिवालय पहुंचा था। उसकी पहचान सामने आने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह सोमवार सुबह सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर दाखिल हुआ था। वह हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन के कंट्रोलर ऑफ एकाउंट्स से मिलने के लिए आया था। परिसर में आने के बाद वह सीधे ऊपरी मंजिल की ओर चला गया और कुछ ही देर बाद यह घटना सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार हर पहलू की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इससे घटना की पूरी परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।