Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jhajjar News: झज्जर पहुंचे सीएम नायब सैनी: मुनीमपुर में हाई-टेक फ्लोरीकल्चर सेंटर का उद्घाटन

AAmandeep Singh
Jhajjar News: झज्जर पहुंचे सीएम नायब सैनी: मुनीमपुर में हाई-टेक फ्लोरीकल्चर सेंटर का उद्घाटन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

झज्जर। हरियाणा में पारंपरिक फसलों के चक्र से निकलकर किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आधुनिक तौर-तरीकों से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सूबे के बेहद आधुनिक और अपनी तरह के अनूठे ‘एक्सीलेंसी सेंटर ऑफ फ्लोरीकल्चर’ का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन करने जा रहे हैं। झज्जर और आसपास के जिलों के किसानों, खासकर जो फूलों की खेती और बागवानी में हाथ आजमा रहे हैं, उनके लिए इस केंद्र की शुरुआत को एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

उन्नत किस्म के पौधे और साइंटिफिक ट्रेनिंग की सुविधा

विज्ञापन

मुनीमपुर में बना यह सेंटर पूरी तरह हाई-टेक और वैज्ञानिक सुविधाओं से लैस है। इस केंद्र को स्थापित करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को फूलों की नई व उन्नत किस्मों के साथ-साथ मॉडर्न एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी की बारीकियों से रूबरू कराना है। अब स्थानीय किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध (सैपलिंग्स) के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सेंटर में उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, हाई-टेक लैब की सुविधाएं और कृषि विशेषज्ञों की सीधी सलाह मिलेगी, जो सीधे तौर पर उनकी लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

मासूम शर्मा के गानों पर झूमे लोग, जुटेंगे दिग्गज

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर मुनीमपुर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत बेहद रंगारंग रही, जहां मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने मंच पर अपनी खास शैली में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया और वहां मौजूद भीड़ को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सूबे के कृषि मंत्री श्याम राणा और पूर्व कृषि मंत्री व वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ भी विशेष रूप से मंच साझा कर रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर के बाजार पर नजर, बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

भौगोलिक दृष्टि से झज्जर जिला देश की राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों के बेहद करीब है। ऐसे में मुनीमपुर का यह फ्लोरीकल्चर सेंटर स्थानीय किसानों को दिल्ली-एनसीआर की बड़ी मंडियों, फाइव स्टार होटलों और शादियों के बड़े बाजार से सीधे जोड़ने में पुल का काम करेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस दौरान केंद्र की तमाम आधुनिक तकनीकों और पॉलीहाउस का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सीएम सैनी इस मंच से हरियाणा के बागवानी और फ्लोरीकल्चर सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कुछ और बड़ी राहतों या योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।