Breaking News
राजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवालराजस्थान के किसानों के लिए खाद पर अपडेट: DAP के 14 रैक रास्ते में, 14 अक्टूबर तक पहुंचने की उम्मीदAteli Mandi News: अटेली मंडी में रामलीला का छठा दिन रहा रोमांचक, कलाकारों ने जीवंत किया सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवादPanipat crime news: पानीपत में शातिर बदमाशों का आतंक, नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से सोने के गहने ठगेRohtak Dussehra News: रोहतक में पहली बार अयोध्या की तर्ज पर होगा ड्रोन शो, 200 ड्रोन दिखाएंगे राम-रावण युद्धLPU हिंसा पर हाईकोर्ट सख्त: सीलबंद लिफाफे में नहीं मिला छात्रा का बयान, पंजाब सरकार से पूछे सवाल

Haryana Metro Expansion: बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को सीएम सैनी की हरी झंडी, केंद्र को भेजी रिपोर्ट

AAmandeep Singh
Haryana Metro Expansion: बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को सीएम सैनी की हरी झंडी, केंद्र को भेजी रिपोर्ट

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो प्रोजेक्ट को सीएम सैनी की हरी झंडी, केंद्र को भेजी रिपोर्ट

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Metro Expansion: हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और प्रमुख औद्योगिक शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहुप्रतीक्षित बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना की अंतिम व्यवहार्यता रिपोर्ट ( Ballabhgarh Palwal metro feasibility report) को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस मंजूरी के बाद परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय को अंतिम मुहर के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही गुरुग्राम से पंचगांव मेट्रो कनेक्टिविटी और दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत (Delhi Panipat Karnal Namo Bharat corridor) कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की राह भी साफ हो गई है।

विज्ञापन

गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का शानदार प्रदर्शन, यात्रियों की संख्या में 11% से ज्यादा का उछाल

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) की 66वीं बोर्ड बैठक में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि गुरुग्राम में मेट्रो की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में HMRTC के प्रबंध निदेशक अजय कुमार ने बताया कि अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान (Gurgaon Rapid Metro passengers 2026) रैपिड मेट्रो में 88.81 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले साल इसी अवधि में दर्ज 79.57 लाख यात्रियों से 11.62 प्रतिशत अधिक है।

यात्रियों की इस आवक से परिचालन आय 11.64 प्रतिशत बढ़कर 18.60 करोड़ रुपये हो गई। गैर-किराया राजस्व के मोर्चे पर भी ई-नीलामी और स्टेशन विज्ञापनों से कॉरपोरेशन को 64 प्रतिशत से अधिक का भारी-भरकम मुनाफा हुआ है।

33 हजार करोड़ की लागत से जुड़ेगा दिल्ली-पानीपत-करनाल रीजन, 17 स्टेशन प्रस्तावित

बैठक में हरियाणा के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक 136.30 किलोमीटर लंबे दिल्ली-पानीपत-करनाल ‘नमो भारत’ कॉरिडोर की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। लगभग 33,051.15 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाला यह विशाल कॉरिडोर दिल्ली को पानीपत और करनाल के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों से सीधे जोड़ेगा।

इस रूट पर 17 प्राथमिक स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 4 अतिरिक्त स्टेशनों का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-ग्रेटर नोएडा नमो भारत कॉरिडोर का रूट अलाइनमेंट भी राज्य स्तर पर तय कर लिया गया है, जिसे संबंधित विकास प्राधिकरणों को समीक्षा के लिए भेजा गया है।

गुरुग्राम सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन, बनेंगे 28 स्टेशन

साइबर सिटी में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए सेक्टर-56 गुरुग्राम से पंचगांव तक प्रस्तावित 35.25 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर भी अब अपनी अंतिम मंजूरी के मुहाने पर है।

इस पूरे रूट पर 28 अत्याधुनिक स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है। पंचगांव पहुंचने पर यह मेट्रो लाइन सीधे ‘नमो भारत’ (आरआरटीएस) नेटवर्क से इंटरकनेक्ट हो जाएगी। इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद न केवल गुरुग्राम और पंचगांव के बीच दैनिक यात्रियों की राह आसान होगी, बल्कि पूरे दक्षिण हरियाणा में उद्योगों और आवासीय कॉलोनियों का तेजी से विकास हो सकेगा।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: पल्ला इलाके में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।