Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: जींद में में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की झुलसने से मौत, 20 से अधिक घायल

VVinita Kohli
Haryana News: जींद में में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की झुलसने से मौत, 20 से अधिक घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मजदूर झुलस गए। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय फैक्टरी के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा था, जिससे मजदूर समय पर बाहर नहीं निकल सके। घायलों को सफीदों और जींद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आगे इलाज के लिए पानीपत के अस्पतालों में रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

भाट कॉलोनी की फैक्टरी में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में हुआ। शनिवार को यहां रोज की तरह करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक फैक्टरी के अंदर आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में आग पूरे परिसर में फैल गई।

आग लगने के बाद फैक्टरी के अंदर चारों तरफ धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे मजदूरों के बीच चीख-पुकार मच गई और लोग बाहर निकलने के लिए भागने लगे। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर अंदर ही फंस गए।

गेट पर ताला होने से फंस गए मजदूर

फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि काम के दौरान मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब आग लगी तो मजदूरों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन ताला लगा होने के कारण वे बाहर नहीं जा सके।

इस वजह से कई मजदूर अंदर ही फंस गए और आग व धुएं की चपेट में आ गए। समय पर बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने से हादसा और गंभीर हो गया।

ग्रामीणों ने तोड़ा दरवाजा

आसपास के लोगों ने जब फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरवाजा तोड़ने की कोशिश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया और अंदर फंसे कुछ मजदूरों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक चार महिला मजदूरों की झुलसने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद घायल मजदूरों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों को सफीदों के अस्पताल लाया गया, जहां कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पानीपत के अस्पताल में रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है।


कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

हादसे के बाद दो एंबुलेंस के जरिए घायलों को जींद नागरिक अस्पताल लाया गया। पहली एंबुलेंस में सफीदों निवासी रानी (45), आदर्श कॉलोनी के जगबीर (40) और निसंग, करनाल के पवन कुमार (30) को लाया गया। इनमें जगबीर और पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

इसके अलावा शिव कॉलोनी निवासी कश्मीरी (39) और गीता कॉलोनी निवासी कमलेश (54) भी गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में अस्पताल पहुंचाए गए। वहीं सफीदों निवासी बिमला (60) को भी इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।