Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: रेवाड़ी में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने से खाली लौटे ड्राइवर, डीजल उपलब्ध, शाम तक सप्लाई की उम्मीद

VVinita Kohli
Haryana News: रेवाड़ी में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने से खाली लौटे ड्राइवर, डीजल उपलब्ध, शाम तक सप्लाई की उम्मीद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी शहर में बाईपास स्थित राजेश पायलट चौक के पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन  के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया है। सोमवार रात से ही पेट्रोल की सप्लाई बंद है, जिसके कारण मंगलवार को पंप पर पहुंचे वाहन चालकों को बिना तेल डलवाए वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि शाम तक नई सप्लाई पहुंचने की संभावना है, तब तक केवल डीजल ही उपलब्ध है।

पेट्रोल खत्म होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

पंप पर पेट्रोल न मिलने से शहर के वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग लंबी दूरी तय करके पंप तक पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की स्थिति पहले कभी देखने को नहीं मिली, जिससे अचानक आई इस समस्या ने सभी को असहज कर दिया है।

पहले नहीं बनी ऐसी स्थिति

रेवाड़ी में इससे पहले कभी किसी बड़े पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म होने की नौबत नहीं आई थी। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसे हालात के दौरान भी शहर में ईंधन की सप्लाई सामान्य बनी रही। इस बार अचानक पेट्रोल खत्म होने से लोगों में हैरानी भी देखी जा रही है।

डीजल उपलब्ध, पेट्रोल का इंतजार

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, फिलहाल डीजल की कोई कमी नहीं है और वाहन चालक डीजल भरवा सकते हैं। हालांकि पेट्रोल पूरी तरह खत्म हो चुका है और इसकी जानकारी पंप मालिक को दे दी गई है। सप्लाई आने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाएगी।

बाइक खींचकर पहुंचा चालक

गांव कौनसीवास के रहने वाले जोंगेंद्र ने बताया कि उसकी बाइक का पेट्रोल पोसवाल चौक के पास खत्म हो गया था। वह किसी तरह बाइक को खींचते हुए इस पेट्रोल पंप तक पहुंचा, लेकिन यहां भी पेट्रोल नहीं मिला। इस वजह से उसे और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।