Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: करनाल में फॉरेस्ट ऑफिसर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया, फार्म हाउस के रास्ते के नाम पर मांगे डेढ़ लाख

VVinita Kohli
Haryana News: करनाल में फॉरेस्ट ऑफिसर रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया, फार्म हाउस के रास्ते के नाम पर मांगे डेढ़ लाख
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में एक फॉरेस्ट ऑफिसर को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी किसान को फार्म हाउस के लिए रास्ता बनाने के मामले में डराकर पैसे मांग रहा था। असंध ACB टीम ने शुक्रवार देर रात जाल बिछाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान वन विभाग में तैनात चांदवीर के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

किसान को डराकर मांगी रिश्वत

विज्ञापन

ACB इंस्पेक्टर सुलतान सिंह के अनुसार, असंध के जींद रोड पर एक किसान अपने खेत में फार्म हाउस बनाना चाहता था। उसने रास्ता बनाने के लिए जमीन की सफाई करवाई थी। इसी दौरान फॉरेस्ट ऑफिसर चांदवीर वहां पहुंचा और किसान पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और पेड़ काटने का आरोप लगाया।

15 लाख जुर्माने की धमकी

आरोपी अधिकारी ने किसान को 15 लाख रुपये के भारी जुर्माने का डर दिखाया। उसने JCB मशीन से फार्म हाउस के सामने गड्ढे खुदवाकर दबाव बनाया। लगातार धमकाने के बाद आरोपी ने मामले को सुलझाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिस पर किसान ने सहमति जताई।

ACB ने बिछाया जाल

पीड़ित किसान ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। इसके बाद ACB टीम ने योजना बनाकर रिश्वत के नोटों पर विशेष पाउडर लगाया और उनके नंबर दर्ज किए। आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी तैयारी की गई।

ऑफिस में रंगेहाथ पकड़ा गया

शुक्रवार रात आरोपी ने किसान को असंध रोड स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बुलाया। जैसे ही किसान ने उसे डेढ़ लाख रुपये दिए, ACB टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया और उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ACB ने कहा है कि इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।