Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana News: सेना से लौटे अग्निवीरों को हरियाणा में तुरंत मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार ने विभागों से मांगा खाली पदों का ब्योरा

Haryana News: सेना से लौटे अग्निवीरों को हरियाणा में तुरंत मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार ने विभागों से मांगा खाली पदों का ब्योरा

सेना से लौटे अग्निवीरों को हरियाणा में तुरंत मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार ने विभागों से मांगा खाली पदों का ब्योरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: सेना से चार साल की सेवा पूरी कर घर लौटे अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हरियाणा सरकार ने अपना वादा निभाना शुरू कर दिया है। राज्य के मानव संसाधन विभाग (Human Resource Department) ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों को पत्र जारी कर पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित पदों की तत्काल जानकारी मांगी है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अग्निवीरों का पहला बैच वापस लौटते ही उन्हें बिना समय गंवाए राज्य की प्रशासनिक और सुरक्षा सेवाओं में सीधी भर्ती का मौका दिया जाए।

ईमेल और विशेष दूत से मंगाई जा रही जानकारी, HPSC और HSSC करेंगे भर्तियां

विज्ञापन

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी विभागों को एक विशेष प्रोफार्मा भेजा गया है, जिसमें डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटे के तहत उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी मांगी गई है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों के आंकड़े विशेष दूत या ईमेल के जरिए जल्द से जल्द मानव संसाधन विभाग को भेजें। इन खाली पदों को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के जरिए भरा जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तेज गति से पूरी की जा सके।

31 जुलाई को लौटा 1,373 अग्निवीरों का पहला बैच, 25% सेना में ही हुए पक्के

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘अग्निपथ योजना’ के तहत वर्ष 2022-23 में हरियाणा से 1,830 युवा सेना में भर्ती हुए थे। चार साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों का पहला बैच इसी 31 जुलाई को वापस अपने गृह राज्य लौट आया है।

नियमों के अनुसार, इनमें से 25 प्रतिशत युवाओं को सेना में ही नियमित सेवा के लिए रख लिया गया है, जबकि शेष 75 प्रतिशत यानी लगभग 1,373 अग्निवीर नागरिक जीवन में वापस आए हैं। इन्हीं 1,373 पूर्व-अग्निवीरों को राज्य सरकार रोजगार का सीधा विकल्प देने जा रही है।

पुलिस, SDRF और सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20% तक हॉरिजॉन्टल आरक्षण

हरियाणा सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश सेवा से लौटे इन अनुशासित युवाओं के अनुभव का फायदा राज्य के विकास और सुरक्षा में उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में पूर्व-अग्निवीरों को 20 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण (Horizontal Reservation) मिलेगा। इसके अलावा ग्रुप-सी और अन्य सीधी भर्तियों में भी आयु सीमा में छूट के साथ आरक्षण का विशेष लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– Karnal News: करनाल में पुलिस को चकमा, ब्याना चौकी की दीवार लांघकर भागा भगोड़ा आरोपी रिंकू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।