Haryana News: हरियाणा के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी की बढ़ती लागत और रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने खेती को ज्यादा टिकाऊ और किफायती बनाने के वास्ते प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।
इसी कड़ी में अब सरकार ने सरकारी जमीनों के बाद ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध पंचायती भूमि को भी प्राकृतिक खेती से जोड़ने का ठोस खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना के पहले चरण की शुरुआत अगले साल की शुरुआत से कर दी जाएगी, जिसके तहत गांवों की कुल पंचायती भूमि का 10 प्रतिशत हिस्सा प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक लोगों या समूहों को पट्टे पर दिया जाएगा।
रासायनिक खादों से मुक्ति और लागत घटाने की कवायद
राज्य में रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर किसानों की बढ़ती निर्भरता लगातार चिंता का विषय रही है, जिससे न केवल खेती का खर्च बढ़ता है बल्कि जमीन की उपजाऊ क्षमता पर भी विपरीत असर पड़ता है। (Panchayat land lease natural farming Haryana) सरकार पहले ही अपनी करीब 800 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की योजना पर काम कर रही है और अब इसे पंचायत स्तर तक विस्तार देने की तैयारी है। (organic farming Haryana)
हालांकि, जमीन के आवंटन के लिए पात्रता क्या होगी, पट्टे की अवधि कितने समय की तय की जाएगी और इसके नियम-कायदे क्या होंगे, इन तमाम पहलुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही स्पष्ट किए जाने की उम्मीद है।
मंडियों में अलग होगी व्यवस्था, कृषि मंत्री ने की समीक्षा
प्राकृतिक विधि से उगाई गई फसलों की बिक्री को लेकर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने अनाज मंडियों में विशेष व्यवस्था करने का भी प्रावधान किया है। मंडियों में प्राकृतिक उपज के लिए अलग से स्थान या व्यवस्था होने से उपभोक्ताओं तक शुद्ध उत्पाद आसानी से पहुंच सकेंगे और किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सकेगा। (hyam Singh Rana agriculture minister)
इस बीच, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की है। बैठक के दौरान मंत्री ने लंबित पड़ी घोषणाओं को तेजी से अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए और सरकारी तथा पंचायती भूमि पर प्राकृतिक खेती के काम को तय समयसीमा में शुरू करने पर विशेष जोर दिया।
यह भी पढ़ें–Faridabad News: पल्ला इलाके में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

