Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana News: चार बच्चों और 9 लाख के जेवर संग लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने कहा- आपस में कर ली शादी

Haryana News: चार बच्चों और 9 लाख के जेवर संग लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने कहा- आपस में कर ली शादी

चार बच्चों और 9 लाख के जेवर संग लापता हुईं दो सहेलियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana News: हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो बचपन की सहेलियां अपने शादीशुदा जीवन और परिवारों को पीछे छोड़ते हुए अपने चार मासूम बच्चों के साथ अचानक गायब हो गईं। इस मामले में दोनों पतियों के दावों ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। पतियों का आरोप है कि उनकी पत्नियों के बीच पिछले डेढ़ साल से समलैंगिक प्रेम संबंध चल रहा था और अब वे आपस में शादी रचाकर एक साथ रहने के लिए घर से भागी हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के मिलने के बाद ही शादी के दावों की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।

लाखों के गहने-नगदी गायब, 21 अगस्त से दोनों सहेलियां लापता

विज्ञापन

मामले की शुरुआत पलवल के भवनकुंड इलाके से हुई। पलवल निवासी सन्नी ने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में बल्लभगढ़ की रहने वाली मंजू के साथ हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। बीते 21 अगस्त को मंजू अचानक अपने दोनों बच्चों को लेकर बिना बताए घर से निकल गई। छानबीन करने पर सन्नी को पता चला कि घर की अलमारी में रखे करीब 4 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर भी गायब हैं। शक होने पर जब सन्नी ने अपनी पत्नी की बचपन की सहेली रीणा के घर संपर्क किया, तो पता चला कि रीणा भी उसी दिन से अपने घर से लापता है।

दूसरा मामला गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र का है। रीणा की शादी भी साल 2020 में ही पटौदी निवासी वेदपाल से हुई थी और उसके भी दो छोटे बच्चे हैं। वेदपाल ने आरोप लगाया है कि रीणा अपने साथ करीब 5 लाख रुपये के कीमती जेवर और घर में रखी नकदी लेकर निकली है। दोनों महिलाओं के एक साथ चार बच्चों को लेकर गायब होने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया है।

वॉट्सऐप चैट से खुला राज: ‘माई वाइफ’ और ‘माई लव’ कहकर करती थीं बात

दोनों पतियों के अनुसार, मंजू और रीणा ने 12वीं तक एक साथ पढ़ाई की थी और उनके बीच गहरी दोस्ती थी। पिछले डेढ़ साल से दोनों आपस में फोन पर घंटों बात किया करती थीं, जिसे परिवार के लोग सामान्य सहेलियों की बातचीत समझकर नजरअंदाज करते रहे। लेकिन जब दोनों एक ही दिन अचानक गायब हुईं और उनके मोबाइल चैट खंगाले गए, तो मामला कुछ और ही निकला।

पतियों के हाथ लगी वॉट्सऐप चैट में दोनों सहेलियां एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों से संबोधित कर रही थीं। एक चैट में मंजू ने रीणा के जन्मदिन पर बेहद भावुक और प्यार भरे संदेश लिखे थे। इसी चैट रिकॉर्ड के आधार पर पतियों को उनके बीच समलैंगिक संबंध होने और साथ भागकर शादी करने का पूरा यकीन हो गया है।

पतियों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता, दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

दोनों पतियों का कहना है कि उनकी पत्तियां जहां भी रहें, उन्हें उससे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने चारों मासूम बच्चों की सुरक्षा है। वे जल्द से जल्द बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलवल की भवनकुंड चौकी पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर और गुरुग्राम के पटौदी थाना पुलिस ने वेदपाल की शिकायत पर महिलाओं की गुमशुदगी और लापता होने के मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस की टीमें दोनों महिलाओं की लोकेशन ट्रेस करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में सुस्त पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक सताएगी चुभने वाली गर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।