Breaking News
UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जUPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले

GGaganpreet Kaur
Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले

हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादले

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana News: प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. गृह विभाग की ओर से जारी ताजा आदेशों के तहत कुल 30 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं. इस सूची में 29 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 1 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारी शामिल हैं. सरकार के इस फैसले से करनाल, पानीपत, भिवानी, नारनौल और पलवल समेत राज्य के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी बदल गई है.

तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव करनाल जिले में देखने को मिला है. कड़क कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले आईपीएस नरेंद्र बिजारणियां का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें अब स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के एसपी की कमान सौंपी गई है. वहीं, आईपीएस कर्ण गोयल को करनाल का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आईपीएस सुमित कुमार को भी एसटीएफ (STF) में एसपी के पद पर तैनात किया गया है, जिससे संगठित अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी साफ दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

महिला अफसरों को अहम जिम्मेदारी, पानीपत और पलवल में नए चेहरे

सरकार ने इस फेरबदल में महिला आईपीएस अधिकारियों पर भी बड़ा भरोसा जताया है. आईपीएस दीप्ति गर्ग को पानीपत जिले का नया एसपी बनाया गया है, जबकि आईपीएस मेधा भूषण को पलवल जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, दक्षिण हरियाणा के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नारनौल जिले में आईपीएस प्रबीना पी को एसपी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, आईपीएस मयंक मिश्रा को भिवानी जिले के एसपी पद की कमान दी गई है.

इस फेरबदल के बीच केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों के लिए भी बड़ी खबर आई है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप खिरवार, जो वर्तमान में सीआरपीएफ (CRPF) में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें स्पेशल डायरेक्टर जनरल (Special DG) के पद पर पदोन्नत किया गया है.

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, कई जिलों में लंबित मामलों के निस्तारण और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से धार देने के लिए यह फेरबदल लंबे समय से प्रस्तावित था. सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, आज पंचकूला-अंबाला समेत 10 जिलों में यलो अलर्ट

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।