Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस भर्ती: पंचकूला में कांस्टेबल पदों के लिए PMT जारी, 20 हजार युवाओं ने आजमाया भाग्य

GGaganpreet Kaur
हरियाणा पुलिस भर्ती: पंचकूला में कांस्टेबल पदों के लिए PMT जारी, 20 हजार युवाओं ने आजमाया भाग्य
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला (जग मार्ग)। हरियाणा पुलिस में सेवा करने का जज्बा लिए प्रदेश के हजारों युवा इन दिनों पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अपनी किस्मत और कद-काठी का इम्तिहान दे रहे हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा पुरुष कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए आयोजित किए जा रहे शारीरिक माप परीक्षण (PMT) की प्रक्रिया अब अपने पूरे शबाब पर है। वर्दी पहनने की चाहत इस कदर है कि सुबह की पहली किरण के साथ ही स्टेडियम के बाहर युवाओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं।

निगरानी ऐसी कि परिंदा भी पर न मार सके

विज्ञापन

आयोग के सदस्य और इस पूरी प्रक्रिया के नोडल अधिकारी भूपेंद्र चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह विवाद रहित और पारदर्शी बनाने के लिए हाई-टेक इंतजाम किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह स्वयं समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। हर दिन आयोग का कोई न कोई सदस्य मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग कर रहा है। भूपेंद्र चौहान के मुताबिक, “हमारा लक्ष्य है कि एक भी योग्य उम्मीदवार किसी तकनीकी खामी या अव्यवस्था का शिकार न हो।”

10 दिनों में 20 हजार युवाओं का परीक्षण

आंकड़ों की बात करें तो 20 अप्रैल से शुरू हुए इस अभियान में 30 अप्रैल तक लगभग 20,000 अभ्यर्थी शामिल हो चुके हैं। स्टेडियम में केवल उम्मीदवारों का कद और छाती ही नहीं मापी जा रही, बल्कि उनकी सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए विशेष ‘रेस्ट एरिया’ बनाया गया है और पीने के पानी व चिकित्सा सहायता के पुख्ता इंतजाम हैं।

250 अधिकारियों की फौज संभाल रही कमान

भर्ती के इस महाकुंभ को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने करीब 250 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, पुलिस बल और शारीरिक शिक्षा विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं। बता दें कि पीएमटी के इस चरण को सफलतापूर्वक पार करने वाले युवाओं को अगले पड़ाव यानी शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी दौड़ की क्षमता जांची जाएगी। सबसे अंत में लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद ही मेरिट के आधार पर 5500 भाग्यशाली उम्मीदवारों को पुलिस कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।