Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, मुख्यालय ने 37 इंस्पेक्टरों के किए ताबड़तोड़ तबादले

AAmandeep Singh
Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, मुख्यालय ने 37 इंस्पेक्टरों के किए ताबड़तोड़ तबादले
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फील्ड में कामकाज को गति देने के लिए राज्य के 37 इंस्पेक्टरों के तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यालय की तरफ से बैक-टू-बैक दो सूचियां जारी की गईं, जिसमें पहले आदेश के जरिए 23 और दूसरे आदेश में 14 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए तुरंत अपनी नई पोस्टिंग पर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई जिलों के समीकरण बदले

विज्ञापन

इस बड़े फेरबदल की आंच एनसीआर के जिलों से लेकर सूबे के सुदूर हिस्सों तक पहुंची है। जारी सूची के अनुसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर, नूंह, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और पंचकूला जैसे अहम जिलों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलों के अलावा सीआईडी (CID), हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB), पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) सुनारिया, राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और आईआरबी (IRB) जैसी विशेष यूनिटों में भी खाली पड़े पदों को भरा गया है।

पहली सूची: 23 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

मुख्यालय की पहली सूची में जिन 23 इंस्पेक्टरों के नाम शामिल हैं, उनमें गुरुग्राम में तैनात रमेश कुमार को चरखी दादरी, देवेंद्र को झज्जर और संतोष कुमार को सिरसा भेजा गया है। वहीं फरीदाबाद से महाबीर को हिसार और श्री भगवान को यमुनानगर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा करनाल से नसीब सिंह को यमुनानगर, संदीप को कैथल और गौरव पूनिया को फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरी सूची: कप्तानों के बदले मातहत, इन अफसरों के बदले जिले

दूसरी सूची में शामिल 14 इंस्पेक्टरों में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई चेहरे शामिल हैं। अवतार सिंह को गुरुग्राम से हटाकर चरखी दादरी, रवि कुमार को सोनीपत, जबकि जसवंत सिंह और बलराज यादव को झज्जर भेजा गया है। फरीदाबाद से दर्पण कुमार को कैथल भेजा गया है, जबकि झज्जर में तैनात रहे अजय मलिक और सोमबीर को गुरुग्राम कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। सोनीपत से धीरज कुमार को झज्जर और अजय धनखड़ को एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो (HSNCB) भेजा गया है। वहीं, यमुनानगर से जसमेर गुलिया को सोनीपत, रविकांत व कुरुक्षेत्र से बलजीत सिंह को पंचकूला भेजा गया है। पानीपत से विजय और फूल कुमार को गुरुग्राम में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।