Breaking News
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भागभारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का दबाव, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरेMolly Carlson iceberg dive: अटलांटिक महासागर में कनाडाई डाइवर ने तैरते हिमखंड से लगाई 15 मीटर की छलांगAteli Mandi News: अटेली सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 59 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचNarnaul News: गुर्जर कल्याण परिषद नारनौल 1 नवंबर को आयोजित करेगा छठा प्रतिभा सम्मान समारोहKUK Ratnavali: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अक्तूबर से सजेगा रत्नावली महोत्सव, 3000 कलाकार लेंगे भाग

Haryana Politics News: प्रश्नकाल चलेगा या होगा हंगामा? विधानसभा में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Haryana Politics News: प्रश्नकाल चलेगा या होगा हंगामा? विधानसभा में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

प्रश्नकाल चलेगा या होगा हंगामा? विधानसभा में इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Politics News: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहने के बाद सोमवार को भी सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव होने की संभावना है। पहले दिन सदन के भीतर और बाहर हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक मुद्रा में आ गई है। अपनी आगे की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार सुबह 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस विधायकों के साथ पहले दिन हुए कथित दुर्व्यवहार और अगले दो दिनों तक सदन में सरकार को घेरने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। कांग्रेस यह साफ संदेश देना चाहती है कि वह जनहित के मुद्दों और अपने विधायकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।

विज्ञापन

राज्यपाल को ज्ञापन और ‘काम रोको प्रस्ताव’ की तैयारी

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के तुरंत बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी विधायक राजभवन जाकर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे। कांग्रेस विधानसभा के पहले दिन के घटनाक्रम को गंभीरता से ले रही है और इस मुद्दे को सदन के बाहर भी धार देने में जुटी है।

थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी सोमवार को विधानसभा में बैंक स्कैम (घोटाले) को लेकर ‘काम रोको प्रस्ताव’ पेश करेगी। इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए हो रही भर्तियों और युवाओं के रोजगार से जुड़ा मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। इससे यह साफ है कि वित्तीय अनियमितता और बेरोजगारी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कांग्रेस की पूरी तैयारी है।

प्रश्नकाल चलेगा या सदन में मचेगा बवाल?

सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे बड़ी नजर इसी बात पर रहेगी कि क्या सदन सुचारू रूप से चलेगा। कांग्रेस के सामने दो विकल्प हैं—या तो वे सामान्य प्रक्रिया के तहत प्रश्नकाल और शून्यकाल को चलने दें, ताकि वे अपने सवालों के जरिए मंत्रियों से जवाब तलब कर सकें। या फिर, वे शुरुआत से ही बैंक घोटाले पर लाए गए ‘काम रोको प्रस्ताव’ पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर अड़ जाएं। यदि कांग्रेस दूसरा रास्ता चुनती है, तो कार्यवाही के पहले ही मिनट से सदन में भारी शोरगुल और टकराव देखने को मिल सकता है।

सीएम नायब सैनी और मंत्रियों ने कसी कमर

कांग्रेस के संभावित हमलों को भांपते हुए सत्ता पक्ष भी पूरी तरह मुस्तैद है। सरकार की ओर से मंत्रियों को विभागीय आंकड़ों और तथ्यों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, कृष्ण कुमार बेदी और विपुल गोयल जैसे दिग्गज मंत्री विपक्ष के आरोपों की हवा निकालने के लिए मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं।

इन सबके बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भूमिका सबसे अहम होगी। सरकार की नीतियों, रोजगार के दावों और बैंक स्कैम जैसे आरोपों पर विपक्ष को तथ्यों के साथ आईना दिखाने के लिए मुख्यमंत्री खुद कमान संभाल सकते हैं। दोनों पक्षों की किलेबंदी को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सोमवार का दिन हरियाणा की सियासत के लिए बेहद सरगर्म रहने वाला है।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।