Breaking News
Naveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलानNaveen Jindal Sansad Khel Mahotsav: एशियाई खेलों में 14 गोल्ड समेत 32 मेडल: हरियाणा के एथलीटों से मिले सांसद नवीन जिन्दलRashifal Update Today: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी का राशिफलNamo Bharat Train Haryana: हरियाणा में नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट का नया रूट चार्ट और स्टेशनों की पूरी जानकारी, अब नहीं लगेगा ट्रैफिक जामBhiwani News: डॉक्टरों की बेरुखी से गई मासूम की जान, तीन बेटियों के बाद घर आया था बेटाNangal Chaudhary News: दौंखेरा गांव में प्रस्तावित माइंस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एनओसी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप, सोमवार को डीसी कार्यालय पर धरने का ऐलान

Haryana Sanitation Workers Strike: हरियाणा में आधी रात बवाल, झज्जर और हिसार में सफाई कर्मियों और पुलिस में भिड़ंत, 130 हिरासत में

AAmandeep Singh
शेयर करें
Haryana Sanitation Workers Strike: हरियाणा में आधी रात बवाल: झज्जर और हिसार में सफाई कर्मियों और पुलिस में भिड़ंत, 130 हिरासत में

हरियाणा में आधी रात बवाल, झज्जर और हिसार में सफाई कर्मियों और पुलिस में भिड़ंत, 130 हिरासत में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Sanitation Workers Strike: हरियाणा में अपनी जायज-नाजायज मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार देर रात झज्जर और हिसार जिलों में उस वक्त भारी बवाल खड़ा हो गया, जब स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सड़कों पर जमा कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया।

सफाई कर्मचारियों ने न केवल जेसीबी और डंपरों को घेरा, बल्कि मोर्चा संभालने आई पुलिस पर कचरा और गंदगी फेंककर तीखा विरोध जताया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने दोनों शहरों से 130 से ज्यादा सफाई कर्मियों को हिरासत में लेकर बसों में ठूंस दिया।

विज्ञापन

झज्जर में भगत सिंह चौक से भट्टी गेट तक आधी रात संग्राम

झज्जर शहर में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नायब तहसीलदार अंशुल के नेतृत्व में प्रशासन की टीम रात 9 बजे भगत सिंह चौक पर कूड़ा उठाने पहुंची। इसकी भनक लगते ही हड़ताली कर्मचारी मौके पर आ धमके और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि कर्मचारी जेसीबी के ऊपर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों की तरफ कचरा व राख फेंकने लगे। रात करीब 1 बजे भट्टी गेट पर भी यही नजारा देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए करीब 60 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ियों में बिठाया और शहर का कचरा साफ करवाया।

हिसार में एएमसी के घर कचरा फेंका, महिला कर्मी बोली- “बलात्कारियों पर दिखाओ दम”

हिसार में भी रात 10 बजे नगर निगम ने जैसे ही सिरसा चुंगी और सेक्टर-14 से कचरा उठाना शुरू किया, हड़ताली कर्मी आमने-सामने आ गए। ऋषि नगर और पीएलए इलाके में पुलिस और सफाई कर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई, जहां से करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने एएमसी प्रदीप हुड्डा के आवास के बाहर दो बार कचरा फेंककर अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसके बाद वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। हिरासत में लिए जाने के दौरान एक महिला कर्मचारी का आक्रोश फूट पड़ा और उसने पुलिस को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि आम कर्मचारियों की जगह 6-6 महीने की बच्चियों से रेप करने वाले अपराधियों पर अपनी ताकत आजमाएं।

6 अगस्त से ठप है व्यवस्था, पक्का करने की मांग पर अड़े कर्मचारी

गौरतलब है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने और ठेका प्रथा बंद करने जैसी मुख्य मांगों को लेकर प्रदेशभर में सफाई कर्मचारी बीते 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इतने दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के चलते झज्जर, हिसार समेत राज्य के तमाम छोटे-बड़े शहरों में जगह-जगह सड़ांध मारते कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। प्रशासन का कहना है कि आम जनता को महामारी और बदबू से बचाने के लिए यह ड्राइव चलाई गई थी, जबकि कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें– Karnal News: करनाल में पुलिस को चकमा, ब्याना चौकी की दीवार लांघकर भागा भगोड़ा आरोपी रिंकू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।