Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कोल्ड वेव से कंपकंपाया हरियाणा: 12 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर-धुंध का अलर्ट

VVinita Kohli
कोल्ड वेव से कंपकंपाया हरियाणा: 12 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर-धुंध का अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर और घनी धुंध का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड के चलते पंजाब में तीन लोगों की मौत की खबर ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। हालात को देखते हुए सरकार ने एहतियातन स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। उधर हरियाणा में बर्फीली हवाओं ने दिन में भी रात जैसी ठंड का एहसास करा दिया है। कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन

हरियाणा का मौसम अपडेट 

हरियाणा में सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय भी रात जैसी ठंड महसूस की जा रही है। खासकर राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में शीतलहर का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे दिन का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है और सर्द हवाएं इसी तरह चलती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। नारनौल, सिरसा और रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ‘सीवियर कोल्ड डे’ जैसी स्थिति घोषित की है।

गुरुवार को मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में दिनभर ठंड का असर बना रहने की आशंका जताई गई है। उधर, हरियाणा के उत्तरी जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की तीव्रता कुछ कम हुई है। इसके बावजूद अंबाला में कोहरे का असर रेल यातायात पर देखने को मिला है, जहां करीब 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

पंजाब-चंडीगढ़ का मौसम अपडेट 

पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। गुरुवार को भी शीतलहर और घनी धुंध को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। बीते दिनों ठंड के चलते तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें दो लोगों की जान लुधियाना में गई, जबकि गुरदासपुर में एक महीने के मासूम बच्चे की भी ठंड की चपेट में आने से मौत हो गई। इन घटनाओं ने हालात की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्कूल स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अब रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग ने लोहड़ी पर्व यानी 13 जनवरी तक कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं अमृतसर में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी रही। इसके अलावा पटियाला, बठिंडा और हलवारा में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक न होने पर यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।