Breaking News
Gen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मानGen Z Trend Words: सोशल मीडिया पर छाए हैं जेन जी के ये खास शब्द, जानिए इनका सही इस्तेमाल और अर्थAteli Mandi News: डिजिटल हुआ अटेली स्वास्थ्य केंद्र, अब मरीजों को मिलेगी कैशलेस भुगतान की सुविधाNarnaul: जिला स्तरीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिताओं का आयोजनचंडीगढ़ ताज होटल मौत मामला: कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलीं, युवती से पूछताछ जारीAteli Mandi News: चंडीगढ़ सब-जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026, गनियार की बेटी पारुल रानी ने जीते दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

Haryana Swine Flu: स्वाइन फ्लू के नाम से न डरें, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी

Haryana Swine Flu: स्वाइन फ्लू के नाम से न डरें, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी

स्वाइन फ्लू के नाम से न डरें, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Swine Flu:  में मौसमी इन्फ्लुएंजा (फ्लू) के बदलते दौर के बीच स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने राज्य के नागरिकों को आश्वस्त किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन्फ्लुएंजा को लेकर किसी भी प्रकार के भय या घबराहट की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को समय पर जांच, त्वरित इलाज और पुख्ता इंतजाम रखने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

H1N1 अब आम फ्लू का हिस्सा, ‘स्वाइन फ्लू’ नाम से घबराने की जरूरत नहीं

विज्ञापन

डॉ. सुमिता मिश्रा ने आम मौसमी फ्लू और H1N1 के बीच के भ्रम को दूर करते हुए बताया कि H1N1 अब इंसानों के बीच फैलने वाले नियमित इन्फ्लुएंजा का ही एक रूप बन चुका है। साल 2009 में इसके शुरुआती स्रोत के कारण इसे ‘स्वाइन फ्लू’ नाम दिया गया था, लेकिन अब यह इंसानी आबादी में सामान्य मौसमी वायरस की तरह ही व्यवहार करता है। इसलिए इस नाम से खौफजदा होने की जरूरत नहीं है; इसका इलाज नियमित स्वास्थ्य प्रणाली के तहत आसानी से उपलब्ध है।

लक्षण पहचानें, बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल

इन्फ्लुएंजा सांस से जुड़ा एक तीव्र संक्रमण है। इसमें तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिर और शरीर में तेज दर्द, ठंड लगना तथा अत्यधिक थकान जैसे लक्षण उभरते हैं। छोटे बच्चों में कई बार उल्टी और दस्त की शिकायत भी देखी जाती है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 5 साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और सांस, दिल, शुगर या हाई बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित उच्च जोखिम (High-Risk) वाले मरीजों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। अगर सांस लेने में तकलीफ हो, छाती में भारीपन या दर्द महसूस हो, तो बिना वक्त गंवाए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।