Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana News: उचाना नपा सचिव अशोक डांगी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ₹16 लाख के बिल के लिए मांगा था कमीशन

AAmandeep Singh
Uchana Municipal Council Raid: उचाना नपा सचिव अशोक डांगी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ₹16 लाख के बिल के लिए मांगा था कमीशन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जींद/उचाना। सरकारी महकमों में फैले ‘कमीशनराज’ और बाबूशाही के अहंकार पर चोट करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की हिसार टीम ने मंगलवार दोपहर बाद उचाना में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। उचाना नगर पालिका कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक धमकती हुई एसीबी की टीम ने नगर पालिका सचिव अशोक डांगी को ₹32,000 की रिश्वत की रकम जेब में डालते ही रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी अधिकारी विकास कार्यों के भुगतान की फाइल पर कुंडली मारकर बैठा था और बिना ‘सेवा-पानी’ के आगे बढ़ने को तैयार नहीं था।

ठेकेदार की ईमानदारी और एसीबी का बिछाया जाल

विज्ञापन

इस पूरी कार्रवाई की कमान संभाल रहे हिसार एसीबी के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें उचाना के रहने वाले एक सरकारी ठेकेदार सुरेंद्र ने लिखित शिकायत दी थी। सुरेंद्र ने हाल ही में नगर पालिका क्षेत्र के भीतर करीब ₹16 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूरे किए थे। नियम के मुताबिक काम पूरा होने के बाद उनके भुगतान के बिल पास होने थे, लेकिन नगर पालिका सचिव अशोक डांगी जानबूझकर इस फाइल को अटकाए हुए थे। सुरेंद्र जब भी अपने पैसों के लिए चक्कर काटता, सचिव साहब साफ तौर पर कुल राशि का दो प्रतिशत यानी ₹32,000 बतौर कमीशन एडवांस देने का दबाव बनाते।

ठेकेदार सुरेंद्र ने इस सिस्टम के आगे घुटने टेकने के बजाय भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने की ठानी और सीधा हिसार एसीबी दफ्तर पहुंचकर पूरी कहानी बयां कर दी। शिकायत की तस्दीक करने के बाद एसीबी की टीम ने तुरंत जाल बिछाया।

₹500 के 64 नोट और रंगे हाथों गिरफ्तारी का पूरा ड्रामा

योजना के मुताबिक, मंगलवार को सुरेंद्र को केमिकल लगे नोटों के साथ सचिव अशोक डांगी के पास भेजा गया। जैसे ही नगर पालिका कार्यालय में सुरेंद्र ने सचिव को ₹500-500 के कुल 64 नोट (₹32,000) थमाए, वैसे ही पहले से ही सादे कपड़ों में मुस्तैद एसीबी की टीम ने कमरा नंबर एक में धावा बोल दिया।

अचानक हुई इस छापेमारी से सचिव डांगी के चेहरे का रंग उड़ गया। जब टीम ने डांगी के हाथ धुलवाए, तो पानी का रंग लाल हो गया, जिससे यह साफ हो गया कि रिश्वत के नोट उन्हीं के हाथों से गुजरे थे। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है और दफ्तर के कई जरूरी दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद उचाना और जींद के प्रशासनिक हल्कों में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं ठेकेदारों और आम जनता ने इस कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस अब आरोपी सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।