Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बिगड़ा मौसम, 7 जिलों में यलो अलर्ट, यमुनानगर में टूटी नदी की ढार

GGaganpreet Kaur
Haryana Weather: हरियाणा में फिर बिगड़ा मौसम, 7 जिलों में यलो अलर्ट, यमुनानगर में टूटी नदी की ढार

हरियाणा में फिर बिगड़ा मौसम, 7 जिलों में यलो अलर्ट

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather: हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह-सुबह सोनीपत समेत आसपास के इलाकों में तेज बौछारें पड़ीं, जिससे सड़कों पर पानी जम गया। वहीं राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को राज्यभर में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बना दी।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज प्रदेश के उत्तरी और मध्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट है। आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 4 अगस्त के बीच राज्य में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में औसतन 227.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक मात्र 158.9 मिमी पानी ही गिरा है।

विज्ञापन

पथराला नदी का तटबंध टूटने से दर्जनों गांवों में घुसा पानी

यमुनानगर के रायपुर गांव के पास बहने वाली पथराला नदी का तटबंध अचानक टूट गया। उफान मारती नदी का पानी पलक झपकते ही आसपास के खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों में फैल गया। इससे तरुवाला, रायपुर, बलौली, याकूबपुर और ऊर्जनी समेत कई गांवों की सैकड़ों एकड़ खरीफ की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, पथराला नदी में 5 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह खतरे का निशान माना जाता है। फिलहाल नदी में 5,700 क्यूसेक पानी का तेज बहाव दर्ज किया जा रहा है। तटबंध में कटनाव की खबर मिलते ही सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की टीमें राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंच गई हैं और तटबंध की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।

हथिनीकुंड से दिल्ली की ओर छोड़ा गया 63 हजार क्यूसेक पानी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया। मंगलवार को बैराज पर जलस्तर 79,620 क्यूसेक तक पहुंच गया था।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हथिनीकुंड बैराज के 18 में से 15 गेट तुरंत खोल दिए। इसके बाद 63,110 क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया। सिंचाई विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह पानी अगले 48 घंटों में दिल्ली के निचले इलाकों तक पहुंचेगा, जिससे वहां यमुना का जलस्तर बढ़ेगा।

पारा 4.7 डिग्री गिरा, नारनौल में दर्ज हुई सबसे ठंडी रात

लगातार हो रही बारिश और घने बादलों के कारण हरियाणा के दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। बीते 24 घंटे में इसमें 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

सिरसा में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि अंबाला में पारा गिरकर 29.5 डिग्री पर आ गया। रात के तापमान में भी 1 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में नारनौल की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें–  पंजाब में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, यहां जानें आज किन जिलों में होगी भारी बारिश

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।