Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटी भीषण गर्मी, आज हिसार और सिरसा समेत 7 जिलों में लू का यलो अलर्ट

AAmandeep Singh
Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटी भीषण गर्मी, आज हिसार और सिरसा समेत 7 जिलों में लू का यलो अलर्ट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के लोगों को बीते तीन दिनों से मिल रही आंधी और बारिश की राहत अब खत्म हो चुकी है। सूबे में मौसम साफ होते ही सूरज के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं और तपिश ने रफ्तार पकड़ ली है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है कि 12 जून तक राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा। पाकिस्तान की तरफ से आने वाली सूखी और गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के पारे में लगातार उछाल देखने को मिलेगा।

रोहतक में पारा 43 पार, आज 7 जिलों में लू का यलो अलर्ट

विज्ञापन

रविवार को धूप निकलते ही प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक राज्य का सबसे गर्म जिला दर्ज हुआ, जबकि हिसार में 42.4 और सिरसा-नूंह में पारा 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को गर्मी का यह तीखा रूप और विकराल हो सकता है। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी सहित 7 जिलों में तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है।

किसानों और आम जनता के लिए विशेष एडवायजरी जारी

अगले चार दिनों के भीतर सूबे के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान दिन बेहद गर्म रहेंगे, हालांकि रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों और आम लोगों को दोपहर के वक्त सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने, शरीर में पानी की कमी न होने देने और लू के थपेड़ों से सुरक्षित रहने की हिदायत दी है।

11 जून से फिर करवट लेगा मौसम, अंधड़ और बारिश की संभावना

इस भयंकर तपिश के बीच राहत की बात यह है कि गर्मी का यह दौर लंबा नहीं खिंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 जून तक आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहने के बाद, 11 से 13 जून के बीच एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।