Breaking News
Numerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेज

Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 2 सितंबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 2 सितंबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

हरियाणा में फिर लौटेगा मानसून, 2 सितंबर से भारी बारिश का यलो अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana Weather: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिपचिपी उमस और तेज धूप से बेहाल हरियाणा वासियों के लिए राहत के संकेत मिले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। सितंबर की शुरुआत के साथ ही हवा के रुख में बदलाव देखा जा रहा है और 2 सितंबर से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मेघ मेहरबान हो सकते हैं।

1 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इसके विपरीत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और भिवानी समेत पश्चिमी हरियाणा के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

साइक्लोनिक सरकुलेशन सक्रिय, 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई और पूर्णिया से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन भी प्रभावी हो चुका है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से हरियाणा के वातावरण में नमी की मात्रा तेजी से बढ़ रही है।

2 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का मानना है कि 3 और 4 सितंबर को मानसून अपने चरम पर रहेगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना है।

हिसार रहा सबसे गर्म, बारिश के बाद गिरेगा पारा

बारिश की संभावनाओं के बीच फिलहाल प्रदेश में पारे का तीखा असर बना हुआ है। हालांकि औसत अधिकतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट आई है, फिर भी दिन के समय धूप अकुलाहट पैदा कर रही है। बीते 24 घंटों में हिसार 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में 36.1°C और बालसमंद में 37.1°C पारा रिकॉर्ड हुआ।

रात के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुग्राम में रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भिवानी में रात का तापमान 24.0°C रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 सितंबर से शुरू हो रहे बारिश के दौर के बाद दिन और रात दोनों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से स्थायी निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें– पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, 5 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी, फरीदकोट 38.3°C पर सबसे गर्म

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।