Breaking News
Kurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणNangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थानKurukshetra University: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट पर बवाल, वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे छात्र और शिक्षकPanipat Road Accident: पानीपत में बबैल बाइपास पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौतNangal Chaudhary News: स्वास्थ्य विभाग ने अनाज मंडी में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, 318 मरीजों का चेकअप एवं निशुल्क दवाइयां वितरितKaithal Dussehra: कैथल में इस बार 61 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, लाइटों वाली ड्रेस बनेगी खास आकर्षणNangal Chaudhary News: पीएमश्री गर्ल्स स्कूल नांगल चौधरी की छात्राओं को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मिला प्रथम स्थान

Masoom Sharma: मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, STF एक्टिव

AAmandeep Singh
शेयर करें
Masoom Sharma: मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, STF एक्टिव

मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, STF एक्टिव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Masoom Sharma: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायक मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए खुलेआम दी गई इस धमकी के बाद हरियाणा पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम को भी तुरंत एक्टिव कर दिया गया है।

मूल रूप से जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव के रहने वाले मासूम शर्मा के चाहने वाले पूरे उत्तर भारत में फैले हैं। हाल ही में ‘अंकित बालियान 005’ नाम से बनाई गई एक संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई, जिसने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। इस वीडियो में एक अज्ञात शख्स बेहद आक्रामक अंदाज में मासूम शर्मा को अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में हत्या का दावा, ‘अगला नंबर मासूम शर्मा का’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित वीडियो में दिख रहा शख्स पहले अंकित नामक युवक की हत्या करने का दावा करता नजर आ रहा है। इसके तुरंत बाद वह कैमरे के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को सीधा निशाना बनाने की बात कहता है।

वीडियो में आरोपी शख्स को यह कहते हुए साफ सुना जा सकता है, “अंकित को मैंने मारा है, अब अगला नंबर मासूम शर्मा का है। उसे भी मार दूंगा मैं। हरियाणे के सिंगर को मैंने मारा है।” इस तरह खुलेआम वीडियो जारी कर दी गई धमकी के पीछे किस आपराधिक गिरोह या सिरफिरे का हाथ है, पुलिस इसकी बारीकी से पड़ताल कर रही है।

साइबर सेल और एसटीएफ खंगाल रही संदिग्ध आईडी का आईपी एड्रेस

कलाकारों को लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों के मद्देनजर हरियाणा पुलिस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस की टीमें जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो अपलोड किया गया है, उसके आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट्स को ट्रैक करने में जुट गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई संगठित आपराधिक नेटवर्क काम कर रहा है, इसका खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा। फिलहाल मासूम शर्मा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।