Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Masum Sharma Controversy Chandigarh: चंडीगढ़ में भड़के मासूम शर्मा: पत्रकारों को कहा 'तू', मर्यादा भूलने पर मीडिया ने घेरा

AAmandeep Singh
चंडीगढ़ में भड़के मासूम शर्मा: पत्रकारों को कहा 'तू', मर्यादा भूलने पर मीडिया ने घेरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे मासूम शर्मा के लिए चंडीगढ़ का प्रमोशन कार्यक्रम किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा। अपनी फिल्म ‘लाइसेंस’ का प्रचार करने आए मासूम से जब पत्रकारों ने उनके पुराने विवादों और महिला आयोग के समन को लेकर सवाल पूछने शुरू किए, तो पहले तो वे संभलकर जवाब देते रहे। लेकिन जैसे ही सवालों की धार तेज हुई, मासूम अपनी गरिमा भूल गए। उन्होंने एक पत्रकार को सीधे तौर पर ‘तू’ कहकर संबोधित किया और यहाँ तक पूछ लिया कि “आपको यहाँ किसने भेजा है?” उनके इस तेवर ने वहां मौजूद मीडियाकर्मियों में भारी रोष पैदा कर दिया।

चौतरफा घिरे तो मांगी माफी, मानसिक तनाव का दिया हवाला

विज्ञापन

पत्रकारों द्वारा कड़ा विरोध किए जाने और भाषा शैली पर सवाल उठाने के बाद मासूम शर्मा के सुर बदलते देर नहीं लगी। बैकफुट पर आए गायक ने तुरंत सफाई देते हुए कहा कि वे पिछले काफी समय से भारी मानसिक दबाव और तनाव से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी अमर्यादित भाषा के लिए खेद प्रकट किया।

देहरादून विवाद और महिला आयोग के समन पर दी सफाई

हाल ही में देहरादून के एक कार्यक्रम में हुए विवाद को लेकर मासूम ने कहा कि उन्हें हरियाणा महिला आयोग का समन मिला था, जिसका जवाब उन्होंने दे दिया है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया, “देहरादून की घटना के लिए मैं पहले भी माफी मांग चुका हूँ और अगर देवभूमि के लोगों को अभी भी कोई गिला-शिकवा है, तो मैं दोबारा क्षमा मांगता हूँ।” मासूम ने दावा किया कि मंच से दी गई उनकी विवादास्पद टिप्पणी गुस्से का नतीजा थी, क्योंकि उन्हें और उनके भाई को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

ईगो की जंग और बीजेपी कनेक्शन का जिक्र

एफआईआर के मुद्दे पर बात करते हुए मासूम शर्मा ने एक नया खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी है, वह उनका जानकार है और यह पूरी तरह ‘ईगो’ का मामला है। गायक ने आरोप लगाया कि धमकी देने वाला शख्स अक्सर बीजेपी के कई कार्यक्रमों और मंचों पर नजर आता है, हालांकि वह कोई बड़ा नेता नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने दो आला अधिकारियों को इसकी लिखित जानकारी दी है और जल्द ही मैं खुद संबंधित थाने में जाकर अपना पक्ष रखूंगा। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूँ, बस उस वक्त मेरी मानसिक स्थिति सही नहीं थी।”

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।