Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

क्या आपने भी रखें है नवरात्रि के नौ व्रत और कंफ्यूज है कि क्या खाया जाए?? तो यहां जाने साबूदाने से बने डिश के आइडिया

VVinita Kohli
क्या आपने भी रखें है नवरात्रि के नौ व्रत और कंफ्यूज है कि क्या खाया जाए?? तो यहां जाने साबूदाने से बने डिश के आइडिया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है, जिसके साथ ही देशभर में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत का संकल्प लिया है। साल में चार बार आने वाली नवरात्रि में से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को सबसे अधिक महत्व दिया जाता है, जबकि दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। इन नौ दिनों तक श्रद्धालु फलाहार करते हैं और विशेष रूप से साबूदाने से बने व्यंजन खाते हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती रहे। लेकिन अब सवाल यह आता है कि इन नौ दिनों के व्रत में आखिर खाया क्या जाए जो खाने में स्वादिष्ट भी लगे और शरीर को एनर्जी भी दे। ता ऐसे में साबूदाना बेस्ट माना जाता है। तो आइए हम आपकों साबूदाने के अलग अलग किस्म की डिशेस बनाने के आइडियास देंगे जो आपको इस नवरात्रि बहुत काम आएगा 

साबूदाने की खिचड़ी सबसे आसान विकल्प

विज्ञापन

व्रत के दौरान सबसे ज्यादा बनाई जाने वाली डिश साबूदाने की खिचड़ी है। इसमें भीगे हुए साबूदाने के साथ मूंगफली, उबले आलू, टमाटर और हरी मिर्च मिलाई जाती है। हल्के मसालों के साथ तैयार यह डिश पेट भरने के साथ ऊर्जा भी बनाए रखती है। यही वजह है कि इसे व्रत का पारंपरिक भोजन माना जाता है।

साबूदाना वड़ा का बढ़ता चलन

पिछले कुछ वर्षों में साबूदाना वड़ा लोगों की पहली पसंद बन गया है। खिचड़ी जैसी ही सामग्री से तैयार इस व्यंजन को गोल आकार देकर डीप या शैलो फ्राई किया जाता है। कुरकुरा और स्वादिष्ट होने के कारण इसे चाय या हरी चटनी के साथ आसानी से खाया जा सकता है।

मीठे में साबूदाना खीर

जो लोग व्रत में मीठा पसंद करते हैं, उनके लिए साबूदाने की खीर एक अच्छा विकल्प है। दूध, साबूदाना, इलायची, ड्राई फ्रूट्स और चीनी से तैयार यह डिश स्वाद और पोषण दोनों देती है। इसे और रिच बनाने के लिए इसमें खोया भी मिलाया जा सकता है।

अलग स्वाद के लिए थालीपीठ

साबूदाने की थालीपीठ उन लोगों के लिए है जो कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। इसमें साबूदाना और उबले आलू को मसालों के साथ मिलाकर बटर पेपर पर फैलाया जाता है और तवे पर सेंका जाता है। हरी चटनी के साथ परोसा जाने वाला यह व्यंजन स्वाद में अलग होता है।

साबूदाने के लड्डू और बर्फी

साबूदाने से लड्डू और बर्फी भी बनाई जा सकती है, जो व्रत के साथ भोग के रूप में भी उपयोगी होती है। भीगे हुए साबूदाने को पकाकर गाढ़ा किया जाता है और फिर लड्डू या बर्फी का आकार दिया जाता है। ये मीठे व्यंजन लंबे समय तक स्टोर भी किए जा सकते हैं।

टिक्की और उपमा का नया स्वाद

साबूदाने की टिक्की वड़ा जैसी ही होती है, लेकिन इसे दही और मसालों के साथ परोसा जाता है। वहीं, साबूदाना उपमा बनाने के लिए इसे भूनकर पाउडर बनाया जाता है और मूंगफली व सब्जियों के साथ पकाया जाता है। यह साउथ इंडियन फ्लेवर का एक अच्छा विकल्प है।

साबूदाने की पूड़ी भी है खास

साबूदाने की पूड़ी बनाने के लिए इसे भूनकर पीस लिया जाता है और आलू के साथ मिलाकर आटा तैयार किया जाता है। इसे बेलकर डीप फ्राई किया जाता है, जिससे यह कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती है। इसे आलू की सब्जी या चटनी के साथ खाया जा सकता है।

नवरात्रि के नौ दिनों में अगर आप हर दिन कुछ नया बनाना चाहती हैं, तो साबूदाने की ये अलग-अलग रेसिपी आपके व्रत को आसान और स्वादिष्ट बना सकती हैं।

विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।