Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Himachal Pradesh News: वाहनों के प्रवेश कर में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया

VVinita Kohli
Himachal Pradesh News: वाहनों के प्रवेश कर में बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

शिमला: विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले यहां सदन के बाहर प्रदर्शन किया और अन्य राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों के ‘टोल टैक्स’ में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रवेश कर में बढ़ोतरी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लोगों के बीच तनाव पैदा कर दिया है और खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। उन्होंने आगाह किया कि यदि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस नहीं लिया, तो पंजाब सीमा के प्रवेश स्थलों पर, राज्य के पंजीकरण नंबर वाले वाहनों को रोका जा सकता है, जिससे लोगों को असुविधा होगी और कानून व्यवस्था प्रभावित होगी।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ‘‘मनमाने’’ फैसले ले रहे हैं। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में व्यवस्था के प्रश्न के माध्यम से इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मंगलवार मध्य रात्रि से प्रवेश कर की नयी दरें लागू होने के बाद बुधवार से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों ने प्रवेश कर में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को सदन को आश्वासन दिया था कि वह इस मुद्दे का समाधान करेंगे, लेकिन स्थिति में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बात करेंगे। सुक्खू ने कहा कि प्रवेश शुल्क को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव व्याप्त होने के बारे में सरकार को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘शुल्क केवल बड़े वाहनों पर बढ़ाया गया है। साथ ही, हम इसे तर्कसंगत बनाने पर विचार कर रहे हैं।’’

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।