Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Himachal Pradesh News: मौसम की पहली बर्फ के साथ शिमला में लौटी रौनक, पर्यटकों में खुशी का माहौल

VVinita Kohli
Himachal Pradesh News: मौसम की पहली बर्फ के साथ शिमला में लौटी रौनक, पर्यटकों में खुशी का माहौल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को करीब तीन महीने के इंतजार के बाद मौसम की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ गिरते ही शहर और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई, वहीं पर्यटन स्थलों पर पहुंचे पर्यटक उत्साह से भर उठे। बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने मोबाइल फोन में खूबसूरत नजारे कैद किए और सोशल मीडिया पर वीडियो व तस्वीरें साझा कीं। कई सैलानियों ने शिमला को “सर्दियों का सबसे खूबसूरत ठिकाना” बताया। कुफरी, माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों पर लोग बर्फ में खेलते और फोटो खिंचवाते नजर आए।

विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में ज्यादा बर्फ

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक बर्फबारी मनाली के पास स्थित कोठी गांव में दर्ज की गई, जहां 15 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के गोंदला में 12 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 6.8 सेंटीमीटर और हंसा में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। शिमला जिले के जुब्बल में छह सेंटीमीटर, मनाली में 4.8 सेंटीमीटर, जबकि केलांग और कुफरी में चार-चार सेंटीमीटर हिमपात हुआ। वहीं, शिमला शहर में 0.6 सेंटीमीटर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

ताजा बर्फबारी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स ने बर्फीली सड़कों को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों से वाहन धीमी गति से चलाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

24 जनवरी तक बर्फबारी के आसार 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 जनवरी तक राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस बीच विभिन्न जिलों के प्रशासन ने सड़कों से बर्फ हटाने और यातायात सुचारु रखने के लिए मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। पहली बर्फबारी से जहां पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं प्रशासन और मौसम विभाग भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

शिमला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।