Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Himachal Pradesh News: कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित, सिलिंडर बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी

VVinita Kohli
Himachal Pradesh News: कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित, सिलिंडर बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पैट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर सचिव पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं है।

मुख्य सचिव ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सर्वर पर बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह केवल एक बार ही गैस बुकिंग करें ताकि सर्वर पर लोड न पड़े। प्रदेश में सभी परिवारों को मिट्टी तेल देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत जिला में दो या तीन डीलर नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि कालाबाजारी व जमाखोरी से संबंधित शिकायत के लिए विभागीय टोल फ्री नंबर 1967 और 1100 पर संपर्क करें। बताया गया कि भारत सरकार शीघ्र ही पिछली लागत के अनुरूप 20 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलिंडर जारी करने जा रही है। मिट्टी तेल का भी पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है।

विज्ञापन

गैस सिलिंडरों पर स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहींः गुप्ता

प्रदेश में गैस सिलिंडरों को लेकर स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहीं है। तेल और गैस कंपनियों के साथ जिला उपायुक्त संपर्क बनाए हुए हैं। प्रदेश में कालाबाजारी की कोई सूचना नहीं है। खाद्य आपूर्ति महकमा इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। यह बात शुक्रवार को मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कही। सरकार हालात की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। प्रदेश में स्थिति ठीक है।

व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई नियमित

प्रदेश में व्यावसायिक और घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। नियमित रूप से सप्लाई दी जा रही है। ऊना के रायपुर सहोड़ा स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट के मुख्य प्रबंधक नितिन पांडे ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 15 से 20 गाड़ियों सिलिंडरों की भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में भ्रम फैलाया जा रहा है कि एलपीजी की कमी हो गई है। ऐसा कुछ भी नहीं है। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता की स्थिति है। कई होटल संचालक, ढाबा और मिठाई की दुकान चलाने वालों ने सिलिंडर न मिलने की बात कही है। इंडेन गैस प्लांट के सूत्रों के अनुसार हर रोज हो रही मॉनिटरिंग के अनुसार ही डिस्ट्रीब्यूटरों को कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। अभी तक हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस की कोई दिक्कत पेश नहीं आ रही है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।