Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Himachal Pradesh: हिमाचल के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान

VVinita Kohli
Himachal Pradesh: हिमाचल के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूर्वानुमान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। आज भी लाहौल-स्पीति के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी व चंबा व कांगड़ा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली हुई है। उधर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिले में 9 व 10 मार्च के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 10.1, कल्पा 6.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 14.5, नाहन 15.1, केलांग 4.7, पालमपुर 14.5, सोलन 10.5, मनाली 8.5, कांगड़ा 14.4, मंडी 12.2, बिलासपुर 14.0, जुब्बड़हट्टी 17.2, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 2.2, बरठीं 11.4, कसौली 17.1, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.6 व  देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

15 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9, 10 और 13 मार्च को राज्य की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11, 12 और 14 मार्च को राज्य की उच्च-मध्य भागों में बारिश-बर्फबारी और निचले/मैदानी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 15 मार्च को निचले पहाड़ों पर कुछ जगहों पर बारिश, जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं अगले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।