Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हिमाचल में भीषण गर्मी को प्रकोप: मैदानी इलाकों में तपा रहा तापमान, कांगड़ा और सोलन में हीटवेव अलर्ट, लोग परेशान

VVinita Kohli
हिमाचल में भीषण गर्मी को प्रकोप: मैदानी इलाकों में तपा रहा तापमान, कांगड़ा और सोलन में हीटवेव अलर्ट, लोग परेशान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Weather News: हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन और कांगड़ा के निचले क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। स्कूल जाने वाले बच्चे मुंह ढककर घरों से निकले, जबकि दफ्तर जाने वाले लोगों को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने कांगड़ा और सोलन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं हमीरपुर के नेरी क्षेत्र में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ते तापमान से लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। राजधानी शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कांगड़ा में तापमान 38.4 डिग्री और धर्मशाला में 35.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। किन्नौर के कल्पा में भी सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

दो दिन का हीटवेव अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने कांगड़ा और सोलन जिलों में आज और कल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लू से बचाव के लिए सतर्कता बरतने को कहा है।

22 मई को आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मई को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 22 मई को कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

23 और 24 मई को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं माना जा रहा, लेकिन हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।