Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Himachal: बददी चक्कां रोड की बदहाली को लेकर सडक पर उतरे उद्योग नगरी के लोग, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के लगे नारे

VVinita Kohli
Himachal: बददी चक्कां रोड की बदहाली को लेकर सडक पर उतरे उद्योग नगरी के लोग, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के लगे नारे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बददी: उद्योग नगरी बददी के सबसे बड़े पॉश एरिया की सडक़ों को लेकर आमजन ने मोर्चा खोल दिया है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सोलन गुरमेल चौधरी के नेतृत्व में ओमेक्स कालोनी व चक्कां के लोगों ने प्रदर्शन किया और सरकार के विरुद्व जमकर नारेबाजी की और प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधायक को जमकर कोसा। धरने में पहुंचे विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दून विधानसभा परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि तीन साल पहले हमारी सरकार में जो सडक़ें बनी थी उसके बाद नई सडक़ें तो क्या बननी थी पुरानी सडकों की मुरम्मत भी नहीं हो पाई।

यह सरकार सिर्फ टैक्स लगा सकती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि चक्कां रोड पर ओमेक्स वन व ओमेक्स टू की दो रिहायशी कालोनियां है और साथ में हाऊसिंग बोर्ड फेस दो का रास्ता है और साथ में मलपुर व चक्कां गांव लगता है। इस रोड की हालत एक गंदगी सीवरेज की गली जैसी हो गई है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी ने कहा कि आज इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और सरकार शिमला में सुख की नींद सो रही है तो हमारे जनप्रतिनिधि भी आराम से बैठे हैं। 

विज्ञापन

जिला भाजपा प्रवक्ता एससी मोर्चा डा. संदीप कुमार सचदेवा ने कहा कि बददी में ओमेक्स एक ऐसी कालोनी है जहां पूरे भारत के लोग बसते हैं जो कि कारखानों में अलग अलग पदों पर काम करते हैं। इन लोगों के मन में क्या भावना जाती होती हिमाचल प्रदेश के प्रति कि यहां पर सडकें बनाने के लिए भी संघर्ष धरने प्रदर्शन करने पड़ते हैं। पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर ने हमें समय समय पर संघर्ष करते रहना चाहिए और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। सरकार, अफसरों व नेताओं को जगाने के लिए ऐसे धरने बहुत काम आते हैं।

शीघ्र बनेगा चक्का रोड-रामकुमार

वहीं दूसरी ओर दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि चक्कां रोड पर भारी भवन निर्माण निर्माण हुआ है। पानी की उचित निकासी करके नालियां बनाकर इस रोड को जल्द ही बहुत सुंदर और बढिय़ा बनाया जाएगा। हर चीज को समय लगता है लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति जिंदा रखने व सुर्खियां बटोरने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्कां रोड पुर्ननिर्माण के लिए 19 फरवरी को टेंडर की निविदाएं आमांत्रित की गई है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।