Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में आज सजेगी हिमाचल की महफिल, हिमाचलियों को आज मिलेगा ‘घर वाली धाम’ का स्वाद

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में आज सजेगी हिमाचल की महफिल, हिमाचलियों को आज मिलेगा ‘घर वाली धाम’ का स्वाद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: ट्राइसिटी में रह रहे हिमाचलियों के लिए शनिवार की शाम पहाड़ों की खुशबू, लोक संगीत और पारंपरिक स्वाद से सराबोर होने वाली है। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज में शाम 5 बजे से वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन द्वारा “फर्स्ट एनुअल फेस्टिवल न्यौंदर-2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन लोगों को हिमाचल की संस्कृति, परंपराओं और खानपान से रूबरू करवाएगा। कार्यक्रम की सबसे खास बात “घर वाली असली धाम” होगी। यहां कांगड़ा की कांगड़ी धाम, मंडी की मंडयाली धाम और कुल्लू की कुल्लवी धाम लोगों को परोसी जाएगी। आयोजकों के अनुसार धाम तैयार करने के लिए हिमाचल से विशेष ‘बोटी’ बुलाए गए हैं। 

आयोजकों के अनुसार धाम बनाने के लिए हिमाचल से विशेष ‘बोटी’ बुलाए गए हैं, ताकि लोगों को वही असली स्वाद मिल सके, जो पहाड़ों में शादी-ब्याह और बड़े धार्मिक आयोजनों में मिलता है। पत्तलों में परोसी जाने वाली दालें, मदरा, खट्टा और पारंपरिक व्यंजन लोगों को सीधे हिमाचल के गांवों तक पहुंचाने का काम करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल की लोक संस्कृति भी पूरे रंग में नजर आएगी। प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमयी बनाएंगे। इसके अलावा हिमाचली नाटी, झमाकड़ा और पारंपरिक लोक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगे। रंग-बिरंगे पहाड़ी परिधानों में कलाकार जब लोक धुनों पर थिरकेंगे, तो पूरा माहौल पहाड़ी उत्सव जैसा दिखाई देगा। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। 

इसके अलावा राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, अनुराग शर्मा और कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन आशा जसवाल और अध्यक्ष अमित राणा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश में रह रहे हिमाचलियों को एक मंच पर लाना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और जड़ों से जोड़ना है। कार्यक्रम में हिमाचल के इतिहास, लोक संस्कृति और विरासत पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक पहचान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर कार्यक्रम में कारपूलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने का संदेश भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।