Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हिमंत विश्व शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त

VVinita Kohli
हिमंत विश्व शर्मा ने असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीती हैं। असम में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को एक चरण में हुए थे और मतगणना चार मई को हुई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम चुनाव 2026 के परिणामों की औपचारिक अधिसूचना के बाद और नयी सरकार के गठन को सुगम बनाने के लिए डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने आज लोक भवन में माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया और साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने भी इस्तीफा सौंप दिया।’’

पोस्ट में कहा गया कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नयी सरकार के पदभार संभालने तक शर्मा से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया है। बाद में लोक भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक जीत है, इसलिए हमने इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है।’’ शर्मा ने बताया कि असम के नए मुख्यमंत्री का चयन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में किया जाएगा।

विज्ञापन

असम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।