Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

असम विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे हिमंत

JJagmarg Desk
असम विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे हिमंत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र शुक्रवार को दाखिल करेंगे। हिमंत कामरूप जिला निर्वाचन कार्यालय में जलुकबारी सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

उन्होंने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कल, जलुकबारी की जनता के आशीर्वाद से मैं उस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए सातवीं बार अपना नामांकन दाखिल करूंगा। इसने मुझे सब कुछ दिया है। कृपया कल सुबह मेरे साथ शामिल हों।

विज्ञापन

शर्मा पहले कांग्रेस में थे। वह 2001 से जलुकबारी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार 1996 में इस सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें वह असम गण परिषद (अगप) के भृगु कुमार फुकन से हार गए थे। उन्होंने 2001 में इस सीट पर जीत दर्ज की।

शर्मा की जीत का सिलसिला जारी रहा और हर चुनाव में उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। 2021 में उन्होंने 1.01 लाख वोट के रिकॉर्ड अंतर से यह सीट जीती।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री को उनके गढ़ जलुकबारी से मैदान में उतारा गया है। असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा और मतों की गिनती चार मई को होगी।

विज्ञापन

असम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।