Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar Crime Update: हिसार में खूनी संघर्ष: नशे के विवाद में जमकर चले पत्थर, पुलिस के सामने आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

AAmandeep Singh
हिसार में खूनी संघर्ष: नशे के विवाद में जमकर चले पत्थर, पुलिस के सामने आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। शहर के मिर्जापुर रोड स्थित कैंची चौक और कौशिक नगर इलाके में बीती रात दहशत का ऐसा नंगा नाच देखने को मिला कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। नशे के अवैध कारोबार को लेकर दो गुटों के बीच चल रही तनातनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। इस पथराव में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विवाद की जड़: ‘नशा’ और ‘बोगस ग्राहक’ का हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

इलाके के लोगों की मानें तो इस बवाल की पटकथा पिछले तीन दिनों से लिखी जा रही थी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में नशे की सरेआम बिक्री को लेकर दोनों गुटों में पहले भी कई बार ठन चुकी है।

कैसे भड़की चिंगारी?

बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एक ‘बोगस ग्राहक’ भेजा था। जैसे ही नशा बेचने और उसकी वीडियो बनाने को लेकर बात आगे बढ़ी, बहस गाली-गलौज और फिर सीधे पथराव में तब्दील हो गई। देखते ही देखते कौशिक नगर की गलियां ईंट-पत्थरों से भर गईं और दुकानदारों ने डर के मारे शटर गिरा दिए।

बेबस दिखी खाकी: वर्दी के सामने ही बरसते रहे पत्थर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर, लेकिन उपद्रवियों की भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर रह गए। करीब 30 मिनट तक सरेराह पत्थरबाजी होती रही और पुलिस बीच-बचाव की नाकाम कोशिशें करती दिखी। भीड़ के सिर पर खून इस कदर सवार था कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं रहा। काफी देर बाद अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने पर स्थिति को किसी तरह संभाला जा सका।

घायलों का अस्पताल में इलाज, दहशत में मोहल्ला

इस हिंसक झड़प में घायल हुई दो महिलाओं का हिसार के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: इस पूरे बवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में एक महिला साफ तौर पर यह कहती सुनाई दे रही है कि यहाँ नशे का कारोबार इस कदर फैल चुका है कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई: एचटीएम (HTM) थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के जरिए उन चेहरों की पहचान कर रही है जिन्होंने कानून को हाथ में लिया।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।