Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Hisar News: हिसार में गिरफ्तार हुआ फर्जी आर्मी ऑफिसर: Shaadi site पर निशांत बनकर करता था ठगी

AAmandeep Singh
हिसार में गिरफ्तार हुआ फर्जी आर्मी ऑफिसर: Shaadi site पर निशांत बनकर करता था ठगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार। हिसार में ऑनलाइन ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में थाना आजाद नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है जो वैवाहिक साइट्स पर सेना का फर्जी अधिकारी बनकर भोली-भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निवासी मेहरराज उद्दीन हजाम के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को भारतीय सेना का जांबाज अफसर दिखाने के लिए न केवल फर्जी पहचान पत्र तैयार किए, बल्कि लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए चंडीगढ़ से सेना की वर्दी भी खरीदी थी।

शातिर दिमाग और एक छोटी सी चूक: ऐसे हुआ पर्दाफाश

विज्ञापन

इस ठग की किस्मत ने तब दगा दिया जब वह 3 अप्रैल को अंबाला-हिसार हाईवे के रास्ते हिसार की ओर आ रहा था। कैथल पुलिस ने तितरम मोड़ पर रूटीन नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस के कड़े तेवर देख आरोपी घबरा गया और पूछताछ के दौरान गलती से अपना असली नाम बता बैठा, जबकि उसकी आईडी और प्रोफाइल में नाम ‘निशांत सहारन’ दर्ज था। शक होने पर जब गहनता से जांच की गई और पीड़िता के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त करवाई गई, तो मेहरराज की हकीकत सामने आ गई। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

वेटर से ठग बनने तक का सफर: रिमांड पर खुलासे की उम्मीद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मेहरराज साल 2021 से 2023 तक चंडीगढ़ के होटलों में वेटर का काम करता था। साल 2025 में काम छूटने और तंगहाली के चलते उसने अपराध का रास्ता चुना। उसने हिसार की एक युवती को विश्वास में लेकर उससे करीब 30 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। फिलहाल, अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। जांच अधिकारी पीएसआई सुनील का मानना है कि रिमांड के दौरान इस बात का खुलासा हो सकता है कि आरोपी ने अब तक कितनी और लड़कियों को अपनी फर्जी प्रोफाइल के जरिए चूना लगाया है।

पुलिस की अपील: ‘डिजिटल रिश्तों’ में सावधानी ही बचाव

हिसार पुलिस ने इस मामले के बाद आमजन, खासकर अभिभावकों से विशेष अपील की है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि वैवाहिक वेबसाइटों पर मिलने वाले किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। फोटो और प्रोफाइल में दिखने वाली वर्दी या पद की सच्चाई जाने बिना न तो अपनी निजी जानकारी साझा करें और न ही रुपयों का लेन-देन करें। किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले व्यक्ति के कार्यस्थल और उसके पते का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) जरूर करवाएं।

विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।